Move to Jagran APP

Coronavirus Update: देवघर-बोकारो, रांची-हजारीबाग में 4 नए मामले, झारखंड में बिगड़े हालात; आंकड़ा 45 पर

Jharkhand Coronavirus Cases News Update झारखंड में कोराना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। सोमवावार को चार जबकि रविवार को 7 नए कोरोना मरीज मिले। संक्रमण का दायरा देवघर तक पहुंच गया।

By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 20 Apr 2020 10:09 AM (IST)Updated: Tue, 21 Apr 2020 07:29 PM (IST)
Coronavirus Update: देवघर-बोकारो, रांची-हजारीबाग में 4 नए मामले, झारखंड में बिगड़े हालात; आंकड़ा 45 पर
Coronavirus Update: देवघर-बोकारो, रांची-हजारीबाग में 4 नए मामले, झारखंड में बिगड़े हालात; आंकड़ा 45 पर

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Coronavirus Cases News Update झारखंड में कोराना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा। हर दिन कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। सोमवार को भी राज्‍य में कोरोना संक्रमण के चार नए मामले सामने आए। चारों नए मामले रांची, देवघर, हजारीबाग और बोकारो के हैं। इसके साथ ही राज्‍य में कोरोना संक्रमित जिलों में अब देवघर का नाम भी शामिल हो गया। जबकि स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने चार कोरोना मरीजों के स्‍वस्‍थ हाेने की जानकारी दी है। इससे पहले रविवार को भी राज्य में सात नए मरीज मिले। इसके साथ ही झारखंड में इसके मरीजों की संख्या बढ़कर 45 हो गई है। वहीं, रांची में मरीजों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। रविवार को रिम्स के लैब में हुई जांच में कुल सात लोगों में इस वायरस का संक्रमण पाया गया।

loksabha election banner

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, रांची के हिंदपीढ़ी के 5, रांची के ही बेड़ो में एक तथा सिमडेगा में एक व्यक्ति में संक्रमण पाया गया। हिंदपीढ़ी में मिले मरीजों में मिले एक 42 वर्षीय अधेड़ मेन रोड में पंजाब स्वीट हाउस के ठीक पीछे एक अपार्टमेंट में रहता है। इनके अलावा सिमडेगा के खैरिया टोली निवासी एक 24 वर्षीय युवक में कोरोना का संक्रमण मिला।

सिमडेगा का यह दूसरा पॉजीटिव केस है। वहीं रांची जिले के बेड़ो निवासी 58 वर्षीय शख्स में भी संक्रमण की पुष्टि हुई। इस तरह, रांची में हिंदपीढ़ी के अलावा भी कोराना का संक्रमण मिलने लगा है। एक दिन पूर्व भी बरियातू निवासी रिटायर डीडीसी में गुुरूग्राम स्थित एक अस्पताल में संक्रमण की पुष्टि हुई, वहीं उनकी मौत भी हो गई। कोरोना से जान गंवाने वालों में रांची के बरियातू निवासी रिटायर डीडीसी भी शामिल हैं जिनकी शनिवार को गुरुग्राम में मौत हो गई थी। हालांकि सरकारी आंकड़ों में इसे गिना नहीं जा रहा है क्योंकि उनमें संक्रमण की पुष्टि झारखंड के बजाए गुरुग्राम में हुई।

बड़ी लापरवाही, सैंपल लेकर भेज दिया था घर वापस

रांची के बेड़ो के एक व्यक्ति में कोराना का संक्रमण पाए जाने में जिला प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। बताया जाता है कि उक्त मरीज को 17 अप्रैल को सैंपल लेकर होम क्वारंटाइन में रहने का निर्देश देकर घर भेज दिया गया था। इससे पहले, वह रांची खेलगांव में क्वारंटाइन में था। क्वारंटाइन की 14 दिन की अवधि पूरी होने के बाद उसे वापस भेज दिया गया था। बाद में वह संक्रमित पाया गया। इस बीच वह कई लोगों के संपर्क में आया। अब उन सभी लोगों की जांच होगी।

कहां कितने मरीज

  1. रांची : 25
  2. बोकारो : 10
  3. हजारीबाग : 03
  4. धनबाद : 02
  5. सिमडेगा : 02
  6. गिरिडीह : 02
  7. देवघर : 01

फैक्ट फाइल

  1. कुल मरीज : 45
  2. कुल एक्टिव केस : 39
  3. मौत : 02 
  4. स्‍वस्‍थ : 4

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.