Move to Jagran APP

Coronavirus Update: रांची में आज 06, सिमडेगा में मिला 01 कोरोना मरीज, झारखंड में 41 संक्रमित; जानें अबतक का हाल

Jharkhand Coronavirus Cases News Update रविवार को संक्रमण के 7 नए मामले सामने आए हैं। रिम्‍स रांची में हुई सैंपल जांच में चार मरीजों को संक्रमण का शिकार पाया गया है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 19 Apr 2020 07:53 PM (IST)Updated: Mon, 20 Apr 2020 08:50 AM (IST)
Coronavirus Update: रांची में आज 06, सिमडेगा में मिला 01 कोरोना मरीज, झारखंड में 41 संक्रमित; जानें अबतक का हाल
Coronavirus Update: रांची में आज 06, सिमडेगा में मिला 01 कोरोना मरीज, झारखंड में 41 संक्रमित; जानें अबतक का हाल

रांची, जेएनएन। Jharkhand Coronavirus Cases News Update झारखंड अब कोरोना वायरस से घिरता जा रहा है। यहां कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्‍या 41 पर पहुंच गई है। रविवार को संक्रमण के 7 नए मामले सामने आए हैं। रिम्‍स, रांची में हुई सैंपल जांच में सात मरीजों को संक्रमण का शिकार पाया गया है। इनमें छह मरीज रांची के रहने वाले हैं। जबकि कोरोना पॉजिटिव एक केस सिमडेगा से सामने आया है। रिम्‍स निदेशक डॉ डीके सिंह ने रविवार को कुल सात संक्रमित मिलने की पुष्टि की है।

loksabha election banner

रांची के रिम्‍स में दूसरे दौर में 92 संदिग्‍धों की जांच की गई, जिसमें 89 निगेटिव और तीन मामले पॉजिटिव सामने आए हैं। इससे पहले पहले राउंड में भी चार कोरोना पॉजिटिव मामले मिले थे। इसके साथ ही राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 41 हो गई। रिम्स निदेशक डॉ डीके सिंह ने सभी सातों मामले के पॉजिटिव पाए जाने की पुष्टि की है। दूसरे लॉट के तीनों संक्रमित मरीज रांची के हिंदपीड़ी के रहने वाले हैं। तीनो की उम्र क्रमशः 21 साल 25 साल और 42 साल बताई जा रही है। तीनों हिंदपीढ़ी के नाला रोड और निजाम नगर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

रांची में अब कुल कोरोना मरीजों का आंकड़ा 24 पर पहुंच गया है। सिमडेगा में संक्रमण के अबतक दो मामले मिले हैं। राज्‍य के छह जिलों तक फैले कोरोना वायरस महामारी में रांची में 24, बोकारो में 9, धनबाद, हजारीबाग, गिरिडीह और सिमडेगा में दो-दो मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें 2 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। बाकी के सभी 39 मरीजों को अलग-अलग अस्‍पतालों के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। इनमें दो संक्रमित विदेशी हैं। मलेशिया की एक महिला और त्रिनिदाद-टोबैगो के एक पुरुष कोरोना पाॅजिटिव मिले हैं।

अबतक झारखंड में सर्वाधिक रांची के हिंदपीढ़ी में 21 कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई है। यहां तब्‍लीगी जमात से जुड़ी मलेशिया की महिला से संक्रमण का फैलाव हुआ है। इस विदेशी महिला को बड़ी मस्जिद से पकड़ा गया था। अब इनमें एक और विदेशी त्रिनिदाद-टोबैगो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। फिलहाल सूबे के हॉट स्‍पॉट बने इस इलाके को पूरी तरह सील कर दिया गया है। रविवार को राज्‍य में सामने आए चार ताजा मामलों में रांची के हिंदपीढ़ी के एक, मेन रोड के एक, बेड़ो के एक और सिमडेगा के एक मरीज शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.