Move to Jagran APP

Jharkhand Coronavirus Cases: झारखंड में 2 मंत्री सहित 8 विधायक कोरोना से संक्रमित, राज्‍य में 25 हजार से अधिक केस

Jharkhand Coronavirus News Update विशेष जांच अभियान से रांची व पूर्वी सिंहभूम में सबसे अधिक मरीज मिले। राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच पांच लाख के पार हाे गई है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 19 Aug 2020 11:29 AM (IST)Updated: Wed, 19 Aug 2020 11:32 AM (IST)
Jharkhand Coronavirus Cases: झारखंड में 2 मंत्री सहित 8 विधायक कोरोना से संक्रमित, राज्‍य में 25 हजार से अधिक केस
Jharkhand Coronavirus Cases: झारखंड में 2 मंत्री सहित 8 विधायक कोरोना से संक्रमित, राज्‍य में 25 हजार से अधिक केस

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Coronavirus News Update झारखंड में काेरोना के बढ़ते मामलों के साथ अब मंत्री-विधायक भी कोरोना से संक्रमित हाेने लगे हैं। अभी तक राज्य में दो मंत्री सहित आठ विधायक संक्रमित हो चुके हैं। इनमें स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री बन्ना गुप्ता तथा मंत्री मिथिलेश ठाकुर के अलावा विधायक सुदेश महतो, मथुरा महतो, सीपी सिंह, लंबोदर महतो, दीपिका पांडेय सिंह, रणधीर सिंह शामिल हैं। राज्‍य में काेरोना के कुल मामले 25 हजार से अधिक हो गए हैं। अब तक 15 हजार से अधिक मरीज स्‍वस्‍थ हो गए हैं और 3 सौ लोगों की मौत हो गई है।

loksabha election banner

मंगलवार को भी राज्य के विभिन्न जिलों में 1,266 नए मामले सामने आए। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता तथा आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष व विधायक सुदेश महतो भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री के आप्त सचिव व बॉडीगार्ड भी संक्रमित मिले हैं। रांची सिविल कोर्ट के तीन न्यायिक अधिकारियों में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें एक अपर न्यायायुक्त एवं दो न्यायिक दंडाधिकारी शामिल हैं। संक्रमण की पुष्टि के बाद तीनों न्यायिक अधिकारियों के कोर्ट को सील कर दिया गया है।

वहीं, मंगलवार को रांची के एक व्यवसायी सहित राज्य में 15 मरीजों की मौत इलाज के दौरान हो गई। इधर, राज्य में अबतक 5,02,973 लोगों की जांच हुई है। मंगलवार को रांची तथा पूर्वी सिंहभूम में विशेष अभियान के तहत रैपिड एंटीजन टेस्ट किट से जांच के कारण दोनों जिलों में सबसे अधिक मरीजों की पहचान हुई। रांची में रिकार्ड 426 तथा पूर्वी सिंहभूम में 360 मरीजों की पहचान हुई। हालांकि, इनमें आरटी-पीसीआर (रिवर्स ट्रांसक्रिप्शन- पॉलीमरेज चेन रिएक्शन) मशीन तथा ट्रूनेट से हुुई जांच भी शामिल हैं।

इनके अलावा बोकारो में 62, चतरा में पांच, देवघर में 32, धनबाद में 33, दुमका में तीन, गढ़वा में नौ, गिरिडीह में 18, गोड्डा में 10, गुमला में 40, हजारीबाग में 43, जामताड़ा में दो, खूंटी में 25, कोडरमा में 16, लातेहार में 27, लोहरदगा में चार, पाकुड़ में 15, रामगढ़ में 12, साहिबगंज में 33, सरायकेला-खरसावां में 22, सिमडेगा में 14 तथा पश्चिमी सिंहभूम में 55 नए संक्रमित मिले।

इधर, मंगलवार को राज्य में 15 मरीजों की मौत इलाज के क्रम में हो गई। इनमें रांची के एक बड़े व्यवसायी भी शामिल हैं, जिनकी मौत एक निजी अस्पताल में हुई है। वहीं, जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में इलाजरत आठ मरीजों की मौत हो गई। इसी तरह, देवघर में दो, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़ तथा पश्चिमी सिंहभूम के भी एक-एक मरीज की मौत इलाज के क्रम में हो गई।

340 मरीज हुए स्वस्थ

मंगलवार को राज्य में 340 मरीज स्वस्थ भी हुए। इनमें बोकारो के 38, देवघर के 32, दुमका के 22, पूर्वी सिंहभूम के 10, गढ़वा के 25, गिरिडीह के 28, गोड्डा के आठ, हजारीबाग के 66, जामताड़ा के पांच, खूंटी के चार, लातेहार के पांच, लोहरदगा के 20, पलामू के 30, रांची के 11, सरायकेला-खरसावां के आठ, सिमडेगा के पांच तथा पश्चिमी सिंहभूम के 23 मरीज शामिल हैं।

कोरोना के मामले बढ़कर 25 हजार से पार, 9,323 सक्रिय मरीज  

नए संक्रमित की पहचान होने तथा पुराने मरीजों के स्वस्थ होने के बाद राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 9,323 हो गई है। वहीं, कोरोना के कुल मामले 25,333 हो गए हैं। राहत की बात यह है कि इनमें 15,709 स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में अबतक 301 मरीजों की मौत हो चुकी है।

पांच लाख से अधिक की हो चुकी जांच

राज्य में मंगलवार को 27,260 कोरोना संभावित मरीजों की जांच हुई। राज्य में अबतक 5,02,973 लोगों की जांच हो चुकी है। बता दें कि एक दिन पूर्व भी राज्य में 18,422 सैंपल की जांच हुई थी।

कोरोना मीटर

नए मरीज : 1,266

मंगलवार को हुई मौत : 15

मंगलवार को हुए स्वस्थ : 340

एक दिन पूर्व मिले मामले : 733

सक्रिय मरीज : 9,323

अब तक स्वस्थ : 15,709

कोरोना के कुल मामले : 25,333

अबतक मौत : 301

मंगलवार को हुई जांच : 27,260

अबतक हुई जांच : 5,02,973


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.