Good News: झारखंड को कोरोना से राहत, अबतक 34 मरीज संक्रमण से मुक्त; जानें ताजा हाल
Jharkhand Coronavirus Cases Update झारखंड में कोरोना संक्रमित मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। राज्य में रांची धनबाद बोकारो में अबतक 37 कोरोना मरीज जिंदगी की जंग जीत चुके हैं।
रांची, जेएनएन। Jharkhand Coronavirus Cases Update झारखंड को बीते तीन दिनों से कोरोना वायरस से राहत मिली है। मंगलवार को एक साथ 9 कोरोना संक्रमित स्वस्थ घोषित किए गए हैं। संक्रमण मुक्त होने वाले इन मरीजों में सभी राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी इलाके के रहने वाले हैं। हालांकि इस बीच रांची में कोरोना के 8 नए मामले आज सामने आए हैं। इसके साथ ही झारखंड में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 125 पर पहुंच गया है। मंंगलवार को एमजीएम, जमशेदपुर की जांच में 6 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। ये सभी रांची के हिंदपीढ़ी इलाके के रहने वाले हैं। रांची के रिम्स में भी कोरोना का 2 मामला सामने आया है। हिंदपीढ़ी इलाके की सात साल की बच्ची कोरोना संक्रमित पाई गई है। पीएमसीएच, धनबाद ने दुमका के दो युवकों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की है। इस तरह झारखंड में मंगलवार को कोरोना के कुल 10 नए मामले सामने आए हैं।
यहां बीते दिनों में कोई नया पॉजिटिव केस सामने नहीं आया। अबतक 34 लोग कोरोना के संक्रमण से मुक्त हुए हैं। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 125 तक पहुंची है। इनमें दो की मौत हो चुकी है। जबकि अब 34 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। झारखंड में आज फिर मिले 10 कोरोना मरीज के बाद कुल 83 एक्टिव केस बचे हैं, जिन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर उनका नियमित उपचार किया जा रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की रिकवरी तेज गति से हो रही है। अगले एक-दो दिनों में कोरोना से लड़कर स्वस्थ होने वालों की संख्या अप्रत्याशित रूप से बढ़ सकती है।
कोरोना वायरस की त्रासदी से जूझ रहे झारखंड में रविवार काे राहत की खबर आई है। एक बार फिर 5 कोरोना वायरस संक्रमितों ने इस महामारी को हराकर जिंदगी की जंग जीत ली है। आज कुल 5 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जिन्हें स्वस्थ घोषित किया गया है। इन्हें अगले एक-दो दिनों में अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। जांच के क्रम में कोरोना संक्रमण से मुक्त मिले सभी 5 मरीजों में 3 राजधानी रांची के रहने वाले हैं। इनमें हिंदपीढ़ी इलाके के तीन तथा देवघर के दो मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए हैं। इसके साथ ही राज्य में ठीक होनेवालों की संख्या बढ़कर 28 हो गई। राज्य में रविवार को अबतक कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला है। झारखंड में अबतक 115 कोरोना पाॅजिटिव की पहचान की गई है। इनमें 2 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।
साथियों, आज का दिन हम सब के लिए राहत भरा है।
आज जाँच में कोई भी कोरोना संक्रमित मरीज नहीं पाया गया।
पर आप सब से निवेदन है की सोशल डिस्टन्सिंग के नियमों का पूरा पालन करें और अपने घरों से बिना मास्क बाहर नहीं निकलें।
आपस में दूरी बनाएँ पर दिलों को जोड़े रखें। pic.twitter.com/1liTgwZzBR — Hemant Soren (घर में रहें - सुरक्षित रहें) (@HemantSorenJMM) May 3, 2020
हिंदपीढ़ी के तीन व देवघर के दो मरीजों ने दी कोरोना को मात
झारखंड में पांच और मरीजों ने कोरोना वायरस को शिकस्त दी है। ये कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। रविवार को 24 घंटे के भीतर इनकी दोनों रिपोर्ट नेगेटिव आई। इधर, राहत की खबर यह भी है कि राज्य में 12 दिनों बाद रविवार को कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला। कोरोना वायरस को शिकस्त देने वाले मरीजों में तीन हिंदपीढ़ी तथा दो देवघर के हैं। सभी पुरुष हैं। इन सभी मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। हालांकि ये 14 दिनों तक होम क्वारेंटाइन में रहेंगे। राज्य में ठीक होनेवालों की संख्या बढ़कर अब 28 हो गई है। इधर, रविवार को कुल 364 सैंपल की जांच हुई जिनमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई।
कोरोना के अबतक कहां कितने मरीज
जिला - कुल मरीज - संक्रमण मुक्त हुए
- रांची : 84 14
- बोकारो : 10 06
- हजारीबाग : 03 03
- धनबाद : 02 02
- गिरिडीह : 02 00
- सिमडेगा : 02 01
- देवघर : 04 02
- गढ़वा : 03 00
- पलामू : 03 00
- जामताड़ा : 02 00
- गोड्डा : 01 00
यह खबर लगातार अपडेट हो रही है। ताजा जानकारी के लिए बने रहें हमारे साथ...