Move to Jagran APP

Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में आज कोरोना से 2 और मौत, अब तक 55 लोगों की गई जान

Jharkhand Coronavirus News Update. धनबाद के सूर्य विहार कॉलोनी के 68 साल के बुजुर्ग की मौत आज रिम्‍स में हो गई।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 19 Jul 2020 04:19 PM (IST)Updated: Sun, 19 Jul 2020 04:44 PM (IST)
Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में आज कोरोना से 2 और मौत, अब तक 55 लोगों की गई जान
Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में आज कोरोना से 2 और मौत, अब तक 55 लोगों की गई जान

रांची, जेएनएन। Jharkhand Coronavirus News Update झारखंड में आज रविवार को भी कोरोना वायरस से दो लोगों की जान चली गई। इनमें से एक धनबाद के और दूसरे रांची के सुखदेव नगर के रहने वाले थे। दोनों की मौत रिम्‍स में ही हुई है। इसके साथ ही अब राज्‍य में कोरोना से मौत का आंकड़ा 55 हो गया है। शनिवार तक की रिपोर्ट के अनुसार राज्‍य में सक्रिय मरीजों की संख्‍या 2696 है। जबकि अब तक 2656 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। झारखंड में कोरोना के कुल 5405 मामले हो गए हैं। अबतक राज्‍य में 212299 लोगों की कोरोना जांच हुई है। शनिवार को 3793 लोगों की जांच की गई।

loksabha election banner

इससे पहले शनिवार को भी दो लोगों की मौत हुई थी। इनमें से एक धनबाद में सांसद पीएन सिंह के पुत्र के कोरोना संक्रमित चालक की मौत हो गई थी, जबकि दूसरा जमशेदपुर के टीएमएच में चाईबासा की 81 वर्षीय महिला की मौत हुई थी। यह महिला पहले से ही कई गंभीर बीमारियों के जूझ रही थी।

आज रविवार को हुई मौत के बाद राज्‍य में अब कोराेना वायरस से 55 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। धनबाद के सूर्य विहार कॉलोनी के 68 साल के बुजुर्ग की मौत आज रिम्‍स में हो गई। यह कुछ दिनों पहले रिम्‍स के कोविड वार्ड में भर्ती हुए थे। दूसरे मरीज रांची के सुखदेवनगर के 65 वर्ष के बुजुर्ग हैं, जिनकी मौत आज हो गई। इन्‍हें सांस संबंधी बीमारी भी थी।

बिना मास्क घूमने वालों पर करें कड़ी कार्रवाई

शनिवार को उपायुक्त छवि रंजन ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मार्क किए गए कंटेनमेंट जोन का औचक दौरा किया। अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश मिश्रा भी उनके साथ थे। उपायुक्त ने लोअर बाजार थाना क्षेत्र एवं डोरंडा थाना क्षेत्र सहित अन्य हिस्सों का मुआयना किया।

उन्होंने स्थानीय लोगों तक कोरोना के संबंध में जानकारी पहुंचाने एवं बिना मास्क घूमने वालों पर तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उपायुक्त डोरंडा थाना क्षेत्र के एनुल लॉज स्थित कंटेनमेंट जोन पहुंचे। यहां इंसिडेंट कमांडर से वस्तुस्थिति का जायजा लिया। साथ ही स्थानीय लोगों से घरों से बाहर न निकलने की अपील की। उन्होंने कहा कि इंसिडेंट कमांडर अपने-अपने क्षेत्र स्थित कंटेनमेंट जोन का समय-समय पर मुआयना करते रहें।

आसपास बिना वजह घूमने या जमा होने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई करें। उपायुक्त ने कहा कि जिलाभर के सभी लोगों को इस बात पर ध्यान देने की जरूरत है कि अगर आपके अंदर कोविड के लक्षण दिखाई दे रहे हों तो जल्द से जल्द अपनी जांच  करवाएं। जांच रिपोर्ट आने तक अपने घरों से बाहर न निकलें। अगर संभव हो तो अपने घर के अंदर भी लोगों से कम से कम मेलजोल रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.