Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में आज कोरोना से 3 की मौत, रांची व चतरा के मरीज की गई जान
Jharkhand Coronavirus News Update. शुरुआत में मरीज में कोरोना संबंधित किसी तरह के लक्षण नहीं थे। डॉक्टरों के अनुसार भर्ती होने के 3 दिन बाद सांस लेने में परेशानी हो रही थी।
रांची, जासं। Jharkhand Coronavirus News Update राजधानी रांची में लगातार कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। बुधवार को राजधानी के अस्पतालों में 3 और संक्रमित मरीजों ने दम तोड़ा है। एक मरीज रिम्स के कोविड वार्ड में भर्ती था, जबकि दूसरा संक्रमित बारियातू स्थित निजी अस्पताल आलम में भर्ती था। मिली जानकारी के अनुसार, रिम्स के कोविड वार्ड में जिस मरीज की मौत हुई है, वह रांची के पत्थलकुदवा का रहने वाला है।
करीब एक सप्ताह पहले रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे भर्ती किया गया था। शुरुआत में मरीज में कोरोना संबंधित किसी तरह के लक्षण नहीं थे। डॉक्टरों के अनुसार भर्ती होने के तीन दिन के बाद उसे सांस लेने में परेशानी हो रही थी। उसका इलाज किया जा रहा था। बुधवार की सुबह करीब 10 बजे मरीज की मौत हो गई। मौत के बाद शव को मोर्चरी में रखा गया है। वहीं आलम नर्सिंग होम में इलाजरत मरीज चतरा जिले का रहने वाला है। कुछ दिनों पहले अस्पताल में गंभीर बीमारी का इलाज के लिए भर्ती हुआ था। उसकी रिपोर्ट जांच के बाद पॉजिटिव आयी थी और उसका इलाज के दौरान मौत हो गई।
अब तक झारखंड में कोरोना वायरस से 76 लोगों की मौत हाे गई है। कल मंगलवार को भी 6 लोगों की मौत कोरोना से हुई थी। राज्य में कोरोना के लगातार बढ़ते आंकड़े से चिंता बढ़ती जा रही है। मंगलवार को भी जामताड़ा को छोड़कर राज्य के सभी जिलों में कोरोना के 433 नए मरीजों की रिकार्ड पहचान हुई। इससे पहले राज्य में 15 जुलाई को 330 मरीज मिले थे।