Move to Jagran APP

Jharkhand Coronavirus Cases: झारखंड में आज मिले 605 नए कोरोना मरीज, अब तक 19 हजार से अधिक केस

Jharkhand Coronavirus News Update मंगलवार को लगभग सभी जिलों में मरीज मिले हैं। पलामू में 128 सरायकेला में 13 और पूर्वी सिंहभूम में 150 पॉजिटिव मामले मिले हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 11 Aug 2020 09:08 PM (IST)Updated: Wed, 12 Aug 2020 08:08 AM (IST)
Jharkhand Coronavirus Cases: झारखंड में आज मिले 605 नए कोरोना मरीज, अब तक 19 हजार से अधिक केस
Jharkhand Coronavirus Cases: झारखंड में आज मिले 605 नए कोरोना मरीज, अब तक 19 हजार से अधिक केस

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Coronavirus News Update झारखंड में कोरोना के मरीज अब तेजी से स्वस्थ होने लगे हैं। इससे यहां स्वस्थ होने की दर एक बार फिर लगातार बढ़ रही है और वर्तमान में यह लगभग 52 फीसद पहुंच गई है। मंगलवार को भी राज्य में बड़ी संख्या में मरीज स्वस्थ हुए हैं। आज अब तक कुल 682 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। वहीं, शाम तक 605 नए संक्रमित की पहचान हुई। दूसरी तरफ, जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में इलाज करा रहे दो और मरीजों की मौत हो गई।

loksabha election banner

मंगलवार को लगभग सभी जिलों में कमोबेश मरीज मिले हैं। पलामू में 128 मरीज मिले हैं। लोहरदगा में दो गर्भवती महिला सहित 14 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। रांची, जमशेदपुर, हजारीबाग, कोडरमा आदि जिलों में भी नए संक्रमित की पहचान हुई है। बता दें कि एक दिन पूर्व सोमवार को राज्य में कुल 623 मरीजों की पहचान हुई थी। इधर, राज्य के नौ जिलों में अब स्वस्थ होने की दर 60 फीसद से भी अधिक हो गई है।

इनमें गिरिडीह, सिमडेगा, लोहरदगा, बोकारो, देवघर, गढ़वा, हजारीबाग, जामताड़ा तथा रामगढ़ शामिल हैं। गिरिडीह, सिमडेगा, लोहरदगा में तो यह दर 70 फीसद से भी अधिक हो गई है। यह राहत की खबर है, क्योंकि झारखंड में पिछले दिनों यह दर घटकर 35 फीसद तक नीचे पहुंच गई थी। बता दें कि देश में यह दर लगभग 70 फीसद हो गई है।

इस लिहाज से झारखंड काफी पीछे है, लेकिन हाल के दिनों में यह दर बढऩे से बेहतरी की उम्मीद की जा सकती है। जिलों की बात करें तो स्वस्थ होने की दर वर्तमान में सबसे अधिक गिरिडीह में 77.45 फीसद है, जबकि खूंटी में यह सबसे कम महज 17.09 फीसद है। इस जिले के अलावा पूर्वी सिंहभूम, गोड्डा, साहिबगंज तथा सरायकेला-खरसावां में स्वस्थ होने की दर 40 फीसद से भी कम है।

आज मिले नए मरीज

पूर्वी सिंहभूम में 150, पलामू में 128, रांची में 103, प. सिंहभूम में 30, रामगढ़ तथा कोडरमा में 20-20, धनबाद में 17, लोहरदगा में 14, सरायकेला में 13, गुमला तथा हजारीबाग में 12-12, साहिबगंज में 11, बोकारो, सिमडेगा तथा देवघर में दस-दस, गढ़वा तथा गोड्डा में आठ-आठ, लातेहार, गिरिडीह तथा खूंटी में सात-सात, दुमका में चार, चतरा तथा पाकुड़ में दो नए संक्रमित मिले हैं।

682 मरीज स्वस्थ भी हुए

मंगलवार को गिरिडीह में सबसे अधिक 133, रांची में 69, प. सिंहभूम में 68, गोड्डा में 52, पूर्वी सिंहभूम में 40, रामगढ़ में 38, देवघर तथा पलामू में 33-33, बोकारो में 31, गुमला में 26, हजारीबाग में 24, सिमडेगा में 21, गढ़वा तथा लातेहार में 20-20, चतरा में 19, पाकुड़ में 18, खूंटी में 15, कोडरमा तथा सरायकेला में आठ-आठ, दुमका तथा साहिबगंज में तीन-तीन मरीज स्वस्थ हुए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.