Move to Jagran APP

Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में 626 नए कोरोना मरीज, रांची में सबसे अधिक 227

Jharkhand Coronavirus News Update झारखंड में कोरोना वायरस के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। अब तक कुल 15 हजार से ज्‍यादा हो गए हैं। अबतक 5914 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 06 Aug 2020 09:17 PM (IST)Updated: Thu, 06 Aug 2020 10:21 PM (IST)
Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में 626 नए कोरोना मरीज, रांची में सबसे अधिक 227
Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में 626 नए कोरोना मरीज, रांची में सबसे अधिक 227

रांची, जेएनएन। झारखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 15 हजार के पार पहुंच गई है। गुरुवार को भी राज्य के विभिन्न जिलों में खबर लिखे जाने तक कोरोना के 626 मामले सामने आए। एक बार फिर रांची में एक ही दिन में सबसे अधिक 227 मामले सामने आए। उधर कोरोना संक्रमित तीन मरीजों की मौत हो गई। ये मरीज गढ़वा, साहिबगंज व जमशेदपुर के थे। गढ़वा के मरीज की मौत रांची के रिम्स में सुबह में हो गई। उसे रात में ही गढ़वा से रेफर कर रिम्स भेज गया था। वहीं, जमशेदपुर में मरीज की मौत टीएमएच में इलाज के क्रम में हुई। इसी तरह साहिबगंज में भी एक मरीज ने दम तोड़ दिया।

loksabha election banner

आज म‍िलनेवाले कुल संक्रम‍ित की संख्‍या 626 हो गई है। आज र‍िकार्ड 680 मरीज स्‍वस्‍थ भी हुए। इधर, रांची स्थित रिम्‍स अस्‍पताल से मिली जांच रिपोर्ट के अनुसार आज कुल 956 सैंपलों की जांच की गई। इसमें से 106 पॉजिटिव मिले और 850 निगेटिव रिपोर्ट आई। 106 पॉजिटिव में से रिम्‍स से 9 मरीज, रांची से 56 मरीज, गढ़वा से 4 मरीज, पलामू से 26 मरीज और रामगढ़ से 11 मरीज मिले हैं।

कहां कितने मामले मिले

गुरुवार को रांची में 227, जमशेदपुर में 71, खूंटी में 40, पलामू में 30, सरायकेला में 29, हजारीबाग में 20, गोड्डा में 14, रामगढ़ में 13, बोकारो में 12, गढ़वा में नौ, धनबाद में आठ, लोहरदगा में सात, साहिबगंज में पांच गुमला में चार, कोडरमा में दो, जामताड़ा तथा पश्चिमी सिंहभूम में एक-एक नए मरीज मिले हैं। उधर, लोहरदगा में वन विभाग के रेंजर व पुलिसकर्मी सहित सात लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। उधर लातेहार के बरियातू टीओपी के 13 जवान कोरोना संक्रमित हो गए। इनमें टीओपी के तीन हवलदार, आठ जवान, एक कुक व चालक शामिल हैं।

गुरुवार को हालांकि पारा मेडिकल कर्मियों की हड़ताल के कारण जांच प्रभावित हुई, फिर भी 626 नए मरीज की पहचान हो चुकी थी। लोहरदगा में वन विभाग के रेंजर व पुलिसकर्मी सहित मिले सात लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। इधर, राज्य में सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 9,495 हो गई है। वहीं, कोरोना के कुल मामले 15,585 हो चुके हैं। हालांकि इनमें 5,914 स्वस्थ हो चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.