Move to Jagran APP

Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में कोरोना से 1006 की गई जान, पूर्वी सिंहभूम में सबसे अधिक मौतें

Jharkhand Coronavirus Update देश के 19 राज्यों में मृत्यु दर झारखंड से अधिक है। मधुमेह उच्च रक्तचाप व किडनी के मरीजों के लिए काेरोना घातक साबित हुआ। राज्‍य में 100 मरीजों में से एक से भी कम की जान गई।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 07 Dec 2020 01:14 PM (IST)Updated: Mon, 07 Dec 2020 01:17 PM (IST)
Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में कोरोना से 1006 की गई जान, पूर्वी सिंहभूम में सबसे अधिक मौतें
राहत यह कि राज्‍य में संक्रमण कम हो गया है।

रांची, [नीरज अम्बष्ठ]। झारखंड में कोरोना का रुख अभी थोड़ा नरम दिख रहा है, लेकिन इस वायरस के कारण शनिवार तक यहां 1006 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। हालांकि जान गंवानेवालों में ज्यादातर या तो वृद्ध थे या पहले से ही अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे। राहत की बात यह है कि राज्य में प्रति 100 मरीजों में एक से भी कम मरीज की जान गई है, जबकि अन्य कई राज्यों में जान गंवानेवालों की दर अधिक है।

loksabha election banner

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना से होनेवाली मौत की दर एक फीसद से कम रखने के निर्देश सभी राज्यों को दिए हैं। झारखंड में यह दर इससे कम अर्थात 0.9 फीसद ही है। देश के 19 राज्यों में कोरोना से होनेवाली मौत की दर झारखंड से अधिक है। राज्य में अबतक जितने कोरोना मरीजों की मौत हुई है उनमें से ज्यादातर लाइफ स्टाइल से जुड़ी बीमारियों जैसे मधुमेह, उच्च रक्तचाप आदि से पहले से पीडि़त थे।

जिन मरीजों को कैंसर था, जिनकी किडनी ट्रांसप्लांट हुई थी या फिर जिनकी डायलिसिस चल रही थी, उनके लिए कोरोना सबसे अधिक घातक साबित हुआ। रिम्स के चिकित्सकों के अनुसार, मरनेवालों में 80 फीसद ऐसे थे जो काफी देर से अस्पताल पहुंचे थे। ऐसे मरीजों की मौत 48 से 72 घंटे के बीच हो गई। राज्य के विभिन्न जिलों में मौत की बात करें तो सबसे अधिक 353 मौत पूर्वी सिंहभूम तथा इसके बाद रांची में 202 लोगों की मौत हुई।

मरनेवालों में 75 फीसद 51 से अधिक आयु वर्ग के

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, कोरोना से जान गंवानेवालों में लगभग 75 फीसद 51 से अधिक आयु वर्ग के थे। इनमें आधे से अधिक 51 से 70 वर्ष तथा एक चौथाई 70 वर्ष से अधिक आयु के थे। अन्य मरीज 51 वर्ष से कम आयु के थे।

किस माह हुई कितनी मौत

माह   - मौत    - कुल मौत

अप्रैल  01  01

मई  04  05

जून 10  15

जुलाई 95  110  

अगस्त 323  433

सितंबर 299   732

अक्टूबर  172 904

नवंबर  80    984

दिसंबर अबतक  22  1006

किस आयु के कितने मरीजों की मौत

आयु  पुरुष  महिला    कुल

10 वर्ष से कम  02   02   04

11-30 वर्ष   28  12  40

31-50 वर्ष  142  47   189

51-70 वर्ष  356  137  493

70 वर्ष से अधिक  202  50  252  

नोट : आयु के आंकड़े 979 मरीजों के हैं।

किस राज्य में मृत्यु दर कितनी

पंजाब : 3.2, महाराष्ट्र : 2.6, सिक्किम : 2.1,  गुजरात : 1.9, पश्चिम बंगाल : 1.7, उत्तराखंड : 1.7, दिल्ली : 1.6, मध्य प्रदेश 1.6, हिमाचल प्रदेश : 1.6,  तमिलनाडु : 1.5, उत्तरप्रदेश :1.4, गोवा : 1.4, कर्नाटक : 1.3, छत्तीसगढ़ : 1.2, मणिपुर : 1.2,  हरियाणा : 1.1, त्रिपुरा : 1.1, मेघालय : 1.0, राजस्थान : 0.9, झारखंड : 0.9, आंध्र प्रदेश : 0.8, ओडिशा : 0.6, नगालैंड : 0.6,  तेलंगाना 0.5, बिहार : 0.5, असम 0.5, केरल : 0.4 अरुणाचल प्रदेश : 0.3, मिजोरम : 0.2


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.