Move to Jagran APP

पिछले 24 घंटे में झारखंड में सर्वाधिक 12 मौत, जानें...राज्यभर में कहां कितने मरीजों की गई जान

Jharkhand Corona Update झारखंड में भले ही कोरोना का संक्रमण कम हो रहा है लेकिन अभी भी कुछ जिलों में बड़ी संख्या में संक्रमित मिल रहे हैं। चिंता की बात यह है कि यहां 24 घंटे के भीतर 12 कोरोना मरीजों की जान चली गई।

By Sanjay KumarEdited By: Published: Thu, 20 Jan 2022 06:59 AM (IST)Updated: Thu, 20 Jan 2022 06:59 AM (IST)
पिछले 24 घंटे में झारखंड में सर्वाधिक 12 मौत, जानें...राज्यभर में कहां कितने मरीजों की गई जान
Jharkhand Corona Update : पिछले 24 घंटे में झारखंड में सर्वाधिक 12 मौत

रांची, (राज्य ब्यूरो)। Jharkhand Corona Update : झारखंड में भले ही कोरोना का संक्रमण कम हो रहा है, लेकिन अभी भी कुछ जिलों में बड़ी संख्या में संक्रमित मिल रहे हैं। बुधवार को भी रांची, पूर्वी सिंहभूम सहित सात जिलों में सौ से अधिक संख्या में नए संक्रमित मिले। हालांकि राज्य में लगातार पांचवें दिन नए संक्रमित मिलने से अधिक पुराने मरीज स्वस्थ हुए। इस बीच चिंता की बात यह है कि यहां 24 घंटे के भीतर 12 कोरोना मरीजों की जान चली गई।

loksabha election banner

झारखंड में कुल 65,047 लाेगों की कोरोना जांच, जिनमें 2,617 संक्रमित

बुधवार को झारखंड में कुल 65,047 लाेगों की कोरोना जांच हुई, जिनमें 2,617 संक्रमित पाए गए। इस तरह, संक्रमण दर लगभग चार प्रतिशत रही। रांची में सबसे अधिक 809 नए संक्रमित मिले। इसके बाद पूर्वी सिंहभूम में कुल 525 नए मरीजों की पहचान हुई। बोकारो, धनबाद, सरायकेला खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम तथा दुमका में भी सौ से अधिक संख्या में संक्रमित मिले।

वर्तमान लहर में एक दिन में होनेवाली यह सर्वाधिक मौत

इस तरह, कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिलों में सौ से अधिक संख्या में संक्रमित की पहचान हुई। वहीं, पूर्वी सिंहभूम में छह, रांची में दो, पलामू, रामगढ़, खूंटी तथा पश्चिमी सिंहभूम में एक-एक कोरोना मरीज की मौत इलाज के क्रम में हो गई। वर्तमान लहर में एक दिन में होनेवाली यह सर्वाधिक मौत है।

बुधवार को किस जिले में मिले कितने संक्रमित

  • रांची : 809,
  • पूर्वी सिंहभूम : 525,
  • बोकारो : 135,
  • धनबाद : 135,
  • दुमका : 118,
  • सरायकेला खरसावां : 111,
  • पश्चिमी सिंहभूम : 108,
  • देवघर : 91,
  • गोड्डा : 82,
  • कोडरमा : 78,
  • सिमडेगा : 73,
  • पलामू : 69,
  • चतरा : 61,
  • साहिबगंज : 40,
  • गुमला : 29,
  • पाकुड़ : 27,
  • हजारीबाग : 25,
  • लोहरदगा : 21,
  • रामगढ़ : 17,
  • जामताड़ा : 15,
  • गिरिडीह : 14,
  • गढ़वा : 12,
  • लातेहार : 12,
  • खूंटी : 10

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.