Move to Jagran APP

Coronavirus Jharkhand: झारखंड में बढ़ा कोरोना का खौफ, आज 3 मौतें, मिले 418 पॉजिटिव; रांची में 262

Jharkhand Coronavirus Cases News Update झारखंड में कोरोना का संक्रमण लगातार तेजी से बढ़ रहा है। हाल के दिनों में लगातार 300 से अधिक नए मामले मिलने के बाद मंगलवार को राज्य में 418 नए मरीज मिले। इनमें 262 मरीज सिर्फ रांची में मिले।

By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 30 Mar 2021 11:43 PM (IST)Updated: Tue, 30 Mar 2021 11:43 PM (IST)
Coronavirus Jharkhand: झारखंड में बढ़ा कोरोना का खौफ, आज 3 मौतें, मिले 418 पॉजिटिव; रांची में 262
Jharkhand Coronavirus Cases News Update: झारखंड में मंगलवार को 418 नए मरीज मिले। इनमें 262 मरीज सिर्फ रांची में मिले।

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Coronavirus Cases News Update झारखंड में कोरोना का संक्रमण लगातार तेजी से बढ़ रहा है। हाल के दिनों में लगातार 300 से अधिक नए मामले मिलने के बाद मंगलवार को राज्य में 418 नए मरीज मिले। इनमें 262 मरीज सिर्फ रांची में मिले। वहीं रांची में तीन मरीजों की मौत भी इलाज के दौरान हो गई।

loksabha election banner

अन्य जिलों में पूर्वी सिंहभूम में 34, कोडरमा में 21, गुमला में 16, बोकारो में 12, गोड्डा में 11, जामताड़ा में 10, साहिबगंज में नौ, धनबाद में आठ, देवघर, खूंटी व लोहरदगा में छह-छह, पश्चिमी सिंहभूम व पलामू में चार-चार,रामगढ़ में तीन, गढ़वा में दो, दुमका, हजारीबाग, लातेहार व सिमडेगा में एक-एक नए संक्रमित मिले। सिर्फ चार जिले गिरिडीह, चतरा, पाकुड़ तथा सरायकेला खरसावां में कोई नया संक्रमित नहीं मिला। राज्य में कोरोना के सक्रिय मामले अब बढ़कर 2,254 हो गए हैं। वर्तमान में ऐसा कोई जिला नहीं है जहां कोई मरीज संक्रमित नहीं है।

पूरे राज्य में 100 सैंपल की जांच में लगभग चार संक्रमित पाए गए। रांची में 100 सैंपल में 17 से अधिक सैंपल संक्रमित पाए गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.