Move to Jagran APP

झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के सैंपल की होगी जीनोम स‍िक्‍वेंस‍िंंग, अर्जुन मुंडा भी कोरोना पाज‍िट‍िव

jharkhand news झारखंड में कोरोना संक्रमण का कहर जारी है। घर-घर लोग संक्रमणसे जूझ रहे हैं। झारखंड में जीनोम स‍िक्‍वेंस‍िंंग नहीं होने से पता भी नहीं चल पा रहा क‍ि ओम‍िक्रोन है या कोई अन्‍य वैर‍िएंट। श‍िबू सोरेन के बाद केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी संक्रम‍ित हो गए हैं।

By M EkhlaqueEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 10:02 PM (IST)Updated: Tue, 18 Jan 2022 12:09 PM (IST)
झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के सैंपल की होगी जीनोम स‍िक्‍वेंस‍िंंग, अर्जुन मुंडा भी कोरोना पाज‍िट‍िव
आद‍िवासी मामलों के केंद्रीय मंत्री श‍िबू सोरेन और पूर्व मुख्‍यमंत्री श‍िबू सोरेन।

रांची, जागरण संवाददाता। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन पुन: कोरोना संक्रमित हो गए हैं। स्‍वास्‍थ्‍य व‍िभाग ने उनके सैंपल की जीनोम स‍िक्‍वेंस‍िंंग कराने का न‍िर्णय ल‍िया है। इसके ल‍िए सैंपल को ओड‍िशा की राजधानी भुवनेश्वर भेजने की योजना है।

loksabha election banner

शिबू सोरेन वर्तमान में होम आइसोलेशन में

स्‍वास्‍थ्‍य व‍िभाग की मानें तो झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन वर्तमान में होम आइसोलेशन में हैं। सिविल सर्जन डाक्‍टर व‍िनोद कुमार के अनुसार मुख्यमंत्री आवास पर मौजूद चिकित्सक श‍िबू सोरेन की देखरेख कर रहे हैं। होम आइसोलेशन में रह रहे शिबू सोरेन की स्थिति अभी सामान्य है। उनमें कोई खास लक्षण नहीं दिखाई दे रहा है।

जल्द भेजा जाएगा सैंपल जांच के लिए

सिविल सर्जन डाक्‍टर व‍िनोद कुमार ने बताया कि श‍िबू सोरेन के सैंपल की जीनोम स‍िक्‍वेंस‍िंंग कराई जाएगी। नमूने को जल्द ओडिशा भेजा जाएगा। शिबू सोरेन को दूसरी दफा कोरोना हुआ है। वे वर्ष 2020 में भी कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आ गए थे। जिसके बाद सांस लेने में तकलीफ होने पर पहले उन्हें रांची के मेदांता और फिर बेहतर इलाज के लिए गुडग़ांव मेदांता में भर्ती कराया गया था।

प‍िछली बार मेदांता में कराए गए थे भर्ती

इससे पहले साल 2020 में कोरोना की चपेट में आने के बाद श‍िबू सोरेन को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। वहां करीब एक महीने तक इलाज कराने के बाद वह स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज हुए थे, तब उनके साथ उनकी पत्नी रूपी सोरेन भी कोरोना संक्रमित हो गई थीं।

मुख्यमंत्री के परिवार भी चपेट में आ चुका

गौरतलब है कि मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन का पर‍िवार भी कोरोना संक्रमण की चपेट में इस बार आ चुका है। उनकी पत्‍नी और दोनों बच्‍चों के अलावा मुख्‍यमंत्री आवास के कई कर्मचारी संक्रम‍ित हो गए थे। इस समय भी सभी होम आइसोलेशन में ही हैं। कुल 30 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी पाज‍िट‍िव

उधर, खबर आ रही क‍ि आद‍िवासी मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी कोरोना संक्रम‍ित हो गए हैं। उन्‍होंने इसकी जानकारी देते हुए प‍िछले कुछ द‍िनों में संपर्क में आए लोगों से तुंरत जांच करा लेने की सलाह दी है। केंद्रीय मंत्री तत्‍काल होम आइसोलेशन में चले गए हैं।

कार्म‍िक सच‍िव और स्‍वजन भी संक्रम‍ित

उधर, झारखंड सरकार के कार्म‍िक सच‍िव वंदना डाडेल और उनके स्‍वजन कोरोना पाज‍िट‍िव पाई गई हैं। कोरोना पाज‍िट‍िव पाए जाने के बाद सभी लोग होम आइसोलेशन में चले गए हैं। सभी की स्‍थ‍ित‍ि सामान्‍य है। डाक्‍टर सभी के स्‍वास्‍थ्‍य पर नजर रख रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.