Move to Jagran APP

झारखंड में कोरोना संक्रमित कम मिलने के बावजूद पिछले 24 घंटे ये जिला कर गया टॉप

Jharkhand Corona Update झारखंड में रविवार को कुल 46488 लोगों की कोरोना जांच हुई जिनमें 1269 संक्रमित पाए गए। झारखंड में लगातार नौ दिनों से नए संक्रमित मिलने से अधिक पुराने मरीज स्वस्थ हो रहे हैं। इससे एक्टिव केस की संख्या भी लगातार घट रही है।

By Sanjay KumarEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 09:02 AM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 09:02 AM (IST)
झारखंड में कोरोना संक्रमित कम मिलने के बावजूद पिछले 24 घंटे ये जिला कर गया टॉप
Jharkhand Corona Update : झारखंड में कोरोना संक्रमित कम मिलने के बावजूद, पिछले 24 घंटे ये जिला कर गया टॉप

रांची, (राज्य ब्यूरो)। Jharkhand Corona Update : झारखंड में रविवार को कुल 46,488 लोगों की कोरोना जांच हुई, जिनमें 1,269 संक्रमित पाए गए। इस तरह, संक्रमण दर महज 2.73 प्रतिशत रही। रविवार को भी झारखंड में नए संक्रमित मिलने से अधिक पुराने मरीज स्वस्थ हुए। यहां 24 घंटे के भीतर कुल 3,429 मरीज स्वस्थ हुए। हालांकि इस दौरान आठ कोरोना मरीजों की मौत इलाज के क्रम में हो गई। इनमें पूर्वी सिंहभूम के चार तथा देवघर, धनबाद, हजारीबाग तथा लोहरदगा के एक-एक मरीज शामिल हैं।

loksabha election banner

पूर्व की अपेक्षा कम संख्या में मिले संक्रमित

झारखंड में लगातार नौ दिनों से नए संक्रमित मिलने से अधिक पुराने मरीज स्वस्थ हो रहे हैं। इससे एक्टिव केस की संख्या भी लगातार घट रही है। रविवार काे भी यही पैटर्न बना रहा। झारखंड में जहां पूर्व की अपेक्षा कम संख्या में संक्रमित मिले, वहीं बड़ी संख्या में पुराने मरीज स्वस्थ हुए। इससे अब यहां एक्टिव केस की संख्या घटकर 19,466 हाे गई है।

ये भी पढ़े

क्या कोरोना की तीसरी लहर का पीक चला गया! किस महीने तक स्थिति होगी सामान्य, डाक्टर ने कहा...

बता दें कि वर्तमान लहर में राज्य में 15 जनवरी को 35 दिनों बाद नए संक्रमित मिलने से अधिक पुराने मरीज स्वस्थ हुए थे। तब से लेकर अभी तक यह सिलसिला बना हुआ है।

पहली बार सबसे अधिक नए संक्रमित दुमका में

झारखंड में रविवार को सबसे अधिक कुल 285 नए संक्रमित दुमका में मिले। ऐसा पहली बार हुआ है। दुमका के बाद पूर्वी सिंहभूम में 224, रांची में 199 तथा सिमडेगा में 112 नए संक्रमित की पहचान हुई। अन्य जिलों में सौ से कम संख्या में नए संक्रमित मिले। राज्य के 17 जिलों में तो 50 से भी कम संख्या में संक्रमित मिले।

रविवार को कहां मिले कितने नए संक्रमित, कितने हुए स्वस्थ

जिला - नए संक्रमित - स्वस्थ

  • दुमका - 285 - 167
  • पूर्वी सिंहभूम - 224 - 776
  • रांची - 199 - 1015
  • सिमडेगा - 112 - 92
  • लातेहार - 69 - 51
  • चतरा - 54 - 25
  • बोकारो -  53 - 40
  • पश्चिमी सिंहभूम - 44 - 85
  • धनबाद - 39 - 97
  • कोडरमा - 28 - 75
  • पलामू - 25 - 171
  • हजारीबाग - 24 - 318
  • गोड्डा - 20 - 77
  • देवघर - 19 - 90
  • साहिबगंज - 16 - 48
  • रामगढ़ - 14 - 52
  • सरायकेला खरसावां - 12 - 53
  • गुमला - 09 - 17
  • लोहरदगा - 07 - 28
  • गिरिडीह - 05 - 09
  • गढ़वा - 04 - 55
  • जामताड़ा - 03 - 12
  • पाकुड़ - 02 - 18
  • खूंटी - 02 - 52

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.