Move to Jagran APP

पिछले 24 घंटे में झारखंड में मिले 1,269 नए संक्रमित, आकड़ों मे देखें राज्य का क्या है हाल

Jharkhand Corona Update झारखंड में लगातार नौ दिनों से नए संक्रमित मिलने से अधिक पुराने मरीज स्वस्थ हो रहे हैं। इससे सक्रिय मरीजों की संख्या भी लगातार घट रही है। एक्टिव केस की संख्या घटकर 19466 हो गई है।

By Sanjay KumarEdited By: Published: Tue, 25 Jan 2022 07:04 AM (IST)Updated: Tue, 25 Jan 2022 07:04 AM (IST)
पिछले 24 घंटे में झारखंड में मिले 1,269 नए संक्रमित, आकड़ों मे देखें राज्य का क्या है हाल
Jharkhand Corona Update : झारखंड में नए संक्रमित मिलने से अधिक पुराने मरीज स्वस्थ हुए

रांची, (राज्य ब्यूरो)। झारखंड में रविवार को कुल 46,488 लोगों की कोरोना जांच हुई, जिनमें 1,269 लोग संक्रमित पाए गए। इस तरह, संक्रमण दर 2.73 प्रतिशत रही। रविवार को भी झारखंड में नए संक्रमित मिलने से अधिक पुराने मरीज स्वस्थ हुए। यहां 24 घंटे के भीतर कुल 3,429 मरीज स्वस्थ हुए। हालांकि इस दौरान आठ कोरोना मरीजों की इलाज के क्रम में मौत हो गई। इनमें पूर्वी सिंहभूम के चार तथा देवघर, धनबाद, हजारीबाग तथा लोहरदगा के एक-एक मरीज शामिल हैं।

loksabha election banner

एक्टिव केस की संख्या घटकर हो गई है 19,466

झारखंड में लगातार नौ दिनों से नए संक्रमित मिलने से अधिक पुराने मरीज स्वस्थ हो रहे हैं। इससे सक्रिय मरीजों की संख्या भी लगातार घट रही है। रविवार को भी यही पैटर्न बना रहा। राज्य में जहां पूर्व की अपेक्षा कम संख्या में संक्रमित मिले, वहीं बड़ी संख्या में पुराने मरीज स्वस्थ हुए। इससे अब यहां एक्टिव केस की संख्या घटकर 19,466 हो गई है।

बता दें कि वर्तमान लहर में राज्य में 15 जनवरी को 35 दिनों बाद नए संक्रमित मिलने से अधिक पुराने मरीज स्वस्थ हुए थे। तब से लेकर अभी तक यह सिलसिला बना हुआ है।

पहली बार सबसे अधिक नए संक्रमित दुमका में

झारखंड में रविवार को सबसे अधिक कुल 285 नए संक्रमित दुमका में मिले। ऐसा पहली बार हुआ है। दुमका के बाद पूर्वी सिंहभूम में 224, रांची में 199 तथा सिमडेगा में 112 नए संक्रमित की पहचान हुई। अन्य जिलों में सौ से कम संख्या में नए संक्रमित मिले। झारखंड के 17 जिलों में तो 50 से भी कम संख्या में संक्रमित मिले।

रविवार को कहां मिले कितने नए संक्रमित, कितने हुए स्वस्थ

  • दुमका - 285, 167
  • पूर्वी सिंहभूम - 224, 776
  • रांची - 199, 1015
  • सिमडेगा - 112, 92
  • लातेहार - 69, 51
  • चतरा - 54, 25
  • बोकारो - 53, 40
  • पश्चिमी सिंहभूम - 44, 85
  • धनबाद - 39, 97
  • कोडरमा - 28, 75
  • पलामू - 25, 171
  • हजारीबाग - 24, 318
  • गोड्डा - 20, 77
  • देवघर - 19, 90
  • साहिबगंज - 16, 48
  • रामगढ़ - 14, 52
  • सरायकेला खरसावां - 12, 53
  • गुमला - 09, 17
  • लोहरदगा - 07, 28
  • गिरिडीह -  05, 09
  • गढ़वा - 04, 55
  • जामताड़ा - 03, 12
  • पाकुड़ - 02, 18
  • खूंटी - 02, 52

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.