Move to Jagran APP

झारखंड में घटने लगे कोरोना केस, पांच मरीजों की गई जान, आकड़ों मे देखें क्या है राज्य का हाल

Jharkhand Corona Update झारखंड में कोरोना का संक्रमण लगातार कम हो रहा है। झारखंड में एक्टिव केस की संख्या घटकर 13908 हो गई है। झारखंड में बुधवार को भी पांच कोरोना मरीजों की जान चली गई। हांलाकि कोरोना केस में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

By Sanjay KumarEdited By: Published: Thu, 27 Jan 2022 09:51 AM (IST)Updated: Thu, 27 Jan 2022 09:51 AM (IST)
झारखंड में घटने लगे कोरोना केस, पांच मरीजों की गई जान, आकड़ों मे देखें क्या है राज्य का हाल
Jharkhand Corona Update : झारखंड में कोरोना का संक्रमण लगातार कम हो रहा है

रांची, (राज्य ब्यूरो)। Jharkhand Corona Update : झारखंड में कोरोना का संक्रमण लगातार कम हो रहा है और अब इसकी दर दो प्रतिशत के आसपास हो गई है। अब एक-दो जिलों में ही संक्रमण दर 10 प्रतिशत या इससे अधिक है। वहीं, झारखंड में 11 दिनों से लगातार नए संक्रमित मिलने से अधिक पुराने मरीज स्वस्थ हो रहे हैं। इससे झारखंड में एक्टिव केस की संख्या घटकर 13,908 हो गई है। इस तरह, झारखंड में 12 दिनों में एक्टिव केस की संख्या आधे से भी कम हो गई। इसमें 58 प्रतिशत की कमी आई है। वर्तमान लहर में झारखंड में 14 जनवरी को एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 33,189 हो गई थी, जिसके बाद लगातार इसमें कमी आई।

loksabha election banner

झारखंड में पांच कोरोना मरीजों की चली गई जान

इधर, झारखंड में बुधवार को 42,600 लोगों की कोरोना जांच हुई, जिनमें 1009 संक्रमित पाए गए। इस तरह संक्रमण दर 2.37 प्रतिशत रही। झारखंड में लगातार दैनिक मामले में भी कमी आ रही है। यहां 24 घंटे के भीतर 2,921 मरीज स्वस्थ भी हुए। चिंता की बात यह है कि बुधवार को भी झारखंड में पांच कोरोना मरीजों की जान चली गई। इनमें जमशेदपुर के दो तथा धनबाद, बोकारो और सरायकेला के एक-एक मरीज शामिल हैं। हालांकि ये सभी अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे तथा जिनका इलाज अस्पतालों में चल रहा था।

पिछली बार 61 हजार हो गए थे एक्टिव केस, इस बार आधे में ही घटने लगे

दूसरी लहर में जब कोरोना पीक पर था, तब झारखंड में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर लगभग 61 हजार हो गई थी। इस बार यह संख्या अधिकतम 33,189 ही पहुंची, जिसके बाद इसमें लगातार कमी आ रही है। बता दें कि पिछले साल की दूसरी लहर में आठ मई को एक्टिव केस की संख्या बढ़कर अधिकतम 61,177 हुई थी। इसके बाद इसमें लगातार गिरावट आई। दूसरी तरफ, इस बार अभी तक 14 जनवरी को एक्टिव केस की संख्या अधिकतम 33,189 हुई है। इसके बाद लगातार इसमें गिरावट दर्ज की जा रही है।

बुधवार को किस जिले में मिले कितने संक्रमित

  • बोकारो : 20,
  • चतरा : 31,
  • धनबाद : 11,
  • देवघर : 14,
  • दुमका : 55,
  • पूर्वी सिंहभूम : 107,
  • गढ़वा : 02,
  • गिरिडीह : 01,
  • गोड्डा : 180,
  • गुमला : 01,
  • हजारीबाग : 14,
  • जामताड़ा : 00,
  • खूंटी : 01,
  • कोडरमा : 15,
  • लातेहार : 35,
  • लोहरदगा : 14,
  • पाकुड़ : 59,
  • पलामू : 00,
  • रामगढ़ : 03,
  • रांची : 289,
  • साहिबगंज : 53,
  • सरायकेला : 01,
  • सिमडेगा : 78,
  • पश्चिमी सिंहभूम : 25

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.