Jharkhand में लौटा Coronavirus Wave, 5 दिनों में 3 गुणा बढ़े पॉजिटिव केस; आज मिले 308 नए मामले
Jharkhand Coronavirus Update झारखंड में कोरोना का संक्रमण लगातार तेजी से बढ़ रहा है। एक दिन पूर्व 278 नए मामले मिलने के बाद शुक्रवार को पूरे राज्य में 308 नए संक्रमित मिले। इनमें 179 मरीज सिर्फ रांची में मिले हैं। 24 में से 21 जिलों में नए मरीज मिले हैं।
रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Coronavirus Update झारखंड में कोरोना का संक्रमण लगातार तेजी से बढ़ रहा है। एक दिन पूर्व 278 नए मामले मिलने के बाद शुक्रवार को पूरे राज्य में 308 नए संक्रमित मिले। इनमें 179 मरीज सिर्फ रांची में मिले हैं। सिमडेगा, पलामू तथा खूंटी को छोड़कर सभी जिलों में नए मरीज मिले हैं। वहीं, बोकारो, गुमला तथा रांची में एक-एक मरीज की मौत भी हो गई। राज्य में 24 घंटे के भीतर 81 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।
राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देश। pic.twitter.com/rjuJSI5ysP
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) March 26, 2021