Move to Jagran APP

Jharkhand Corona Update: झारखंड में डबल स्‍पीड में कोरोना, आज मिले 278 पॉजिटिव; जानें ताजा हाल

Coronavirus Jharkhand झारखंड में कोरोना वायरस एक बार फिर से आतंक मचाने की स्थिति में आ गया है। बीत साल 2020 में 13 नवंबर के बाद आज फिर से सर्वाधिक 278 कोरोना मरीजों की पहचान की गई है। इसके साथ ही राज्‍य सरकार अलर्ट हो गयी है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Thu, 25 Mar 2021 11:21 PM (IST)Updated: Fri, 26 Mar 2021 06:42 PM (IST)
Jharkhand Corona Update: झारखंड में डबल स्‍पीड में कोरोना, आज मिले 278 पॉजिटिव; जानें ताजा हाल
Jharkhand Coronavirus Cases News Update झारखंड में आज फिर से सर्वाधिक 278 कोरोना मरीजों की पहचान की गई है।

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Coronavirus Cases News Update राज्य में कोरोना का संक्रमण एक बार फिर लगातार तेजी से बढ़ रहा है। स्थिति यह है कि यहां गुरुवार को 13 नवंबर (288 मरीज) के बाद सर्वाधिक 278 मामले मिले। राज्य में प्रतिदिन मिलनेवाले नए केस 14 मार्च से लगातार बढ़ रहे हैं। यहां 13 मार्च को 43 नए कोरोना मरीज मिले थे। इसके बाद प्रतिदिन मिलनेवाले नए मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 19 मार्च से प्रतिदिन सौ से अधिक नए संक्रमित मिल रहे थे। गुरुवार को यह संख्या 200 से भी पार हो गई। हालांकि बीच में महज एक दिन कम जांच होने से 21 मार्च को 83 नए संक्रमित मिले थे।

loksabha election banner

प्रतिदिन मिलनेवाले नए केस की संख्या बढ़ने तथा पुराने मरीजों के स्वस्थ होने से अधिक नए संक्रमित मिलने से यहां कोरोना के सक्रिय मामले की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। स्थिति यह है कि राज्य में पिछले माह 6 फरवरी को कोरोना के सक्रिय मामले (एक्टिव केस) 428 थे जो अब बढ़कर 1,175 हो गए हैं। इससे अस्पतालों पर एक बार फिर लाेड बढ़ने लगा है। वहीं, संक्रमण बढ़ने से राज्य में कोरोना के आंकड़े एक बार फिर बिगड़ रहे हैं। जैसे, राज्य में एक मार्च तक मरीजों के दोगुना होने में 1,821 दिन लग रहे थे। अब यहां एक बार फिर 645 दिन में ही दोगुने मरीज दोगुने होने लगे हैं।

रांची में मिले सबसे अधिक 170 मामले

राज्य में मिले 278 नए मरीजों में सबसे अधिक 170 मरीज सिर्फ रांची में मिले हैं। इसके बाद पूर्वी सिंहभूम में 22, धनबाद में 12, रामगढ़, बोकारो तथा दुमका में 11-11, साहिबगंज में 10, सरायकेला खरसावां में सात, गुमला में छह, कोडरमा तथा गोड्डा में तीन-तीन, लोहरदगा तथा पश्चिमी सिंहभूम में दो-दो तथा पाकुड़, हजारीबाग व जामताड़ा में एक-एक नए मरीज मिले। वहीं, राज्य में 72 मरीज स्वस्थ भी हुए। राहत की बात यह भी है कि पूरे राज्य में किसी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई।

पिछले सात दिन रोज मिले औसतन सौ से अधिक मरीज

राज्य में पिछले सात दिनों में 745 नए कोरोना मरीज मिले। इस तरह यहां रोज औसतन सौ से अधिक नए मरीज मिले। वहीं, 394 मरीज ही स्वस्थ हुए। इस दौरान छह मरीजों की जान भी गई। पिछले सप्ताह सौ लोगों की जांच में एक संक्रमित पाए गए, जबकि रिकवरी रेट महज 52.89 फीसद रही।

राज्य में ऐसे बढ़े कोरोना के मरीज

  • 11 मार्च : 31
  • 12 मार्च : 57
  • 13 मार्च : 43
  • 14 मार्च : 61
  • 15 मार्च : 67
  • 16 मार्च : 82
  • 17 मार्च : 82
  • 18 मार्च : 97
  • 19 मार्च : 105
  • 20 मार्च : 123
  • 21 मार्च : 83
  • 22 मार्च : 110
  • 23 मार्च : 130
  • 24 मार्च : 194
  • 25 मार्च : 278

राज्य में ऐसे बढ़ रहे सक्रिय मामले

  • 1 फरवरी : 553
  • 6 फरवरी : 428
  • 1 मार्च : 485
  • 23 मार्च : 854
  • 24 मार्च : 969
  • 25 मार्च : 1,175

राज्य में 14 मार्च से लगातार बढ़ रहे प्रतिदिन मिलनेवाले कोरोना केस

राज्य में कोरोना का संक्रमण एक बार फिर लगातार बढ़ रहा है। स्थिति यह है कि प्रतिदिन मिलनेवाले नए केस 14 मार्च से लगातार बढ़ रहे हैं। यहां 13 मार्च को 43 नए कोरोना मरीज मिले थे। इसके बाद प्रतिदिन मिलनेवाले नए मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 19 मार्च से तो प्रतिदिन सौ से अधिक नए संक्रमित मिल रहे हैं। बीच में महज एक दिन कम जांच होने से 21 मार्च को 81 नए संक्रमित मिले थे।

प्रतिदिन मिलनेवाले नए केस की संख्या बढ़ने तथा पुराने मरीजों के स्वस्थ होने से अधिक नए संक्रमित मिलने से यहां कोरोना के सक्रिय मामले की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। स्थिति यह है कि राज्य में पिछले माह 6 फरवरी को कोरोना के सक्रिय मामले (एक्टिव केस) 428 थे जो अब बढ़कर 969 हो गए हैं। इससे अस्पतालों पर एक बार फिर लाेड बढ़ने लगा है। वहीं, संक्रमण बढ़ने से राज्य में कोरोना के आंकड़े एक बार फिर बिगड़ रहे हैं। जैसे, राज्य में एक मार्च तक मरीजों के दोगुना होने में 1,821 दिन लग रहे थे। अब यहां एक बार फिर 790 दिन में ही दोगुने मरीज दोगुने होने लगे हैं।

पिछले सात दिन रोज मिले औसतन सौ मरीजराज्य में पिछले सात दिनों में 745 नए कोरोना मरीज मिले। इस तरह यहां रोज औसतन सौ से अधिक नए मरीज मिले। वहीं, 394 मरीज ही स्वस्थ हुए। इस दौरान छह मरीजों की जान भी गई। पिछले सप्ताह सौ लोगों की जांच में एक संक्रमित पाए गए, जबकि रिकवरी रेट महज 52.89 फीसद रही।

12.16 लाख लोगों को लग चुका पहली डोज का टीका

राज्य में गुरुवार को कोरोना टीकाकरण की सामान्य प्रक्रिया के तहत 32,669 लोगों को कोरोना टीका लगा। इनमें 1,889 सरकारी कर्मी, 6,254 बीमार तथा 24,594 बुजुर्ग शामिल हैं। अबतक राज्य में 12,16,750 लोगों को पहली डोज का टीका लग चुका है। इनमें 4,10,467 सरकारी कर्मी, 1,45,108 बीमार तथा 6,61,175 बुजुर्ग शामिल हैं। गुरुवार को 3812 सरकारी कर्मियों को दूसरी डोज का भी टीका लगा। अबतक 2,27,798 सरकारी कर्मियों को दूसरी डोज का भी टीका लग चुका है। इधर, कोरोना टीकाकरण के विशेष अभियान का तीसरा चरण शुक्रवार व शनिवार को होगा। बता दें कि इस अभियान का पहला चरण 20-21 मार्च तथा दूसरा चरण 23-24 मार्च को संपन्न हुआ। इस अभियान के तहत प्रत्येक दिन डेढ़ लाख टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.