Move to Jagran APP

Jharkhand News: झारखंड में आज मिले 58 कोरोना पॉजिटिव, रांची में 33; जानें ताजा हाल

Jharkhand News गुरुवार को राज्य के विभिन्न जिले में 8201 लोगों की कोरोना जांच हुई जिनमें 58 संक्रमित पाए गए। रांची में सबसे अधिक 33 मरीज मिले। चतरा देवघर गिरिडीह गोड्डा हजारीबाग जामताड़ा खूंटी लोहरदगा पलामू साहिबगंज सरायकेला खरसावां सिमडेगा तथा पश्चिमी सिंहभूम में कोई संक्रमित नहीं मिला।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 05 Feb 2021 06:38 AM (IST)Updated: Fri, 05 Feb 2021 06:43 AM (IST)
Jharkhand News: झारखंड में आज मिले 58 कोरोना पॉजिटिव, रांची में 33; जानें ताजा हाल
Jharkhand News: राज्यभर में 58 नए संक्रमित मिले, 64 मरीज स्वस्थ भी हुए।

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand News, Jharkhand corona Update लगभग एक माह तक कोरोना संक्रमण से मुक्त रहने के बाद पाकुड़ में गुरुवार को एक नया मरीज मिला। यहां सभी कोरोना मरीज स्वस्थ हो गए थे तथा हाल के दिनों में कोई नया संक्रमित नहीं मिला था। अब गिरिडीह जिले में ही कोई संक्रमित नहीं है। पाकुड़ के बाद खूंटी भी संक्रमणमुक्त हो गया था, लेकिन बाद में यहां अलग-अलग दिनों में पांच नए मरीज मिल गए।

loksabha election banner

गुरुवार को राज्य के विभिन्न जिले में 8,201 लोगों की कोरोना जांच हुई, जिनमें 58 संक्रमित पाए गए। रांची में सबसे अधिक 33 मरीज मिले। चतरा, देवघर, गिरिडीह, गोड्डा, हजारीबाग, जामताड़ा, खूंटी, लोहरदगा, पलामू, साहिबगंज, सरायकेला खरसावां, सिमडेगा तथा पश्चिमी सिंहभूम में कोई संक्रमित नहीं मिला। शेष जिले में एक या दो की संख्या में ही संक्रमित मिले हैं।

इधर, गुरुवार को 64 मरीज स्वस्थ भी हुए। इससे राज्य में कोरोना के सक्रिय मामले की संख्या घटकर 427 हो गई है। राहत की बात यह भी है कि 24 घंटे के भीतर किसी मरीज की मौत नहीं हुई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.