Coronavirus Jharkhand: झारखंड में आज फिर मिले 155 कोरोना पॉजिटिव, रांची में 62; जानें ताजा हाल
Jharkhand Corona Update झारखंड में आज कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या में भारी कमी देखने को मिली है। सोमवार को जांच के क्रम में 155 कोरोना पॉजिटिव की पहचान की गई। आज सबसे अधिक रांची में 62 और जमशेदपुर में 50 नए मामले सामने आए हैं।
रांची, जेएनएन। Jharkhand Corona Update झारखंड में आज कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या में भारी कमी देखने को मिली है। सोमवार को जांच के क्रम में 155 कोरोना पॉजिटिव की पहचान की गई। आज सबसे अधिक रांची में 62 और जमशेदपुर में 50 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कोरोना संक्रमण से आज कोई मौत दर्ज नहीं की गई है। इससे पहले बीते दिन रविवार को एक साथ कोरोना से 3 मौतें और कुल 314 संक्रमितों की पहचान की गई थी।
इधर झारखंड सरकार ने तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण पाने के लिए राज्यभर में तमाम बंदिशें लागू की हैं। सरहुल और रामनवमी जुलूस निकालने पर रोक लगा दी गई है। जबकि सार्वजनिक परिवहन के लिए नए नियम लागू किए गए हैं। कंटेनमेंट जोन में सरकार ने फिर से कड़ाई शुरू कर दी है। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने गृह मंत्रालय की ओर से जारी किए गए दिशा-निर्देशों के आलोक में झारखंड के लोगों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है।