Move to Jagran APP

Jharkhand Corona Update: झारखंड में बेकाबू हो रहा कोरोना, आज मिले 1264 पॉजिटिव; जानें ताजा हाल

Jharkhand Corona Update झारखंड में मंगलवार को 27260 लोगों की कोरोना जांच हुई ज‍िनमें 1264 संक्रम‍ित म‍िले। राज्‍य में चार लोगों की मौत भी हो गई। इनमें रांची के दो तथा गि‍र‍िडीह व गुमला के एक-एक मरीज शाम‍िल हैं। राज्‍य में 298 मरीज स्‍वस्‍थ भी हुए।

By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 06 Apr 2021 10:45 PM (IST)Updated: Wed, 07 Apr 2021 05:16 AM (IST)
Jharkhand Corona Update: झारखंड में बेकाबू हो रहा कोरोना, आज मिले 1264 पॉजिटिव; जानें ताजा हाल
Jharkhand Corona Update: राज्‍य में मंगलवार को 1264 संक्रम‍ित म‍िले। राज्‍य में चार लोगों की मौत भी हो गई।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Jharkhand Corona Update झारखंड में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। यहां मंगलवार को 27260 लोगों की कोरोना जांच हुई, ज‍िनमें 1264 संक्रम‍ित म‍िले। राज्‍य में आज कोरोना संक्रमण से चार लोगों की मौत भी हो गई। इनमें रांची के दो तथा गि‍र‍िडीह व गुमला के एक-एक कोरोना मरीज शाम‍िल हैं। राज्‍य में आज 298 मरीज स्‍वस्‍थ भी हुए।

loksabha election banner

झारखंड में मिले 1264 नए मरीज, रांची में लगातार दूसरे दिन पांच सौ से अधिक

राज्य में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है। प्रतिदिन मिलनेवाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। सोमवार को राज्य में 1,086 नए मरीज मिले थे। मंगलवार को यह संख्या 1,264 पहुंच गई। इस तरह, राज्य में लगातार दूसरे दिन एक हजार से अधिक नए मरीज मिले। राज्य में मंगलवार को 27,260 लोगों की कोरोना जांच हुई, जिनमें 1,264 संक्रमित मिले। संक्रमण दर 4.63 फीसद रही। रांची में भी लगातार दूसरे दिन पांच सौ से अधिक नए मरीज मिले। यहां 24 घंटे के भीतर 539 नए मरीज मिले, जबकि एक दिन पूर्व 569 मरीज मिले थे।

एक माह में 15 गुना हो गए एक्टिव केस, पूर्वी सिंहभूम में भी मिले 191 नए मरीज

पूर्वी सिंहभूम में भी 191 नए मरीज की पहचान हुई। लंबे समय बाद एक दिन में राज्य के सभी जिलों में मरीज मिले। इधर राज्य में चार लोगों की मौत भी हो गई। इनमें रांची के दो तथा गिरिडीह व गुमला के एक-एक मरीज शामिल हैं। राहत की बात यह है कि राज्य में 298 मरीज स्वस्थ भी हुए। राज्य के सभी जिलों में कोरोना के संक्रमण लगातार बढ़ने से राज्य में पिछले एक सप्ताह में संक्रमण दर 5.63 फीसद रही है।

रांची में तो हो रही जांच में सौ सैंपल में 15 से 20 संक्रमित मिल रहे हैं। राज्य में पांच अप्रैल तक सक्रिय मामले बढ़कर 6,844 हो गए हैं। पिछले एक माह में सक्रिय मामले में लगभग 15 गुना बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। राज्य में छह मार्च को महज 461 सक्रिय मामले थे। इससे पहले फरवरी के पहले सप्ताह में यह संख्या 428 ही थी।

किस जिले में मिले कितने संक्रमित

  1. बोकारो : 65
  2. चतरा : 05
  3. देवघर : 47
  4. धनबाद : 72
  5. दुमका : 31
  6. पूर्वी सिंहभूम : 191
  7. गढ़वा : 09
  8. गिरिडीह : 05
  9. गोड्डा : 18
  10. गुमला : 23
  11. हजारीबाग : 15
  12. जामताड़ा : 31
  13. खूंटी : 19
  14. कोडरमा : 44
  15. लातेहार : 11
  16. लोहरदगा : 12
  17. पाकुड़ : 23
  18. पलामू : 06
  19. रामगढ़ : 19
  20. रांची : 539
  21. साहिबगंज : 37
  22. सरायकेला : 05
  23. सिमडेगा : 07
  24. पश्चिमी सिंहभूम : 30

ऐसे बढ़ रहा संक्रमण

दिन - रांची - झारखंड

  • 31 मार्च 351 693
  • 1 अप्रैल 369 690
  • 2 अप्रैल 368 694
  • 3 अप्रैल 472 873
  • 4 अप्रैल 446, 788
  • 5 अप्रैल 569 1,086
  • 6 अप्रैल 539 1,264

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.