Move to Jagran APP

Corona in Jharkhand: झारखंड में आज फिर मिले 2 कोरोना मरीज, अबतक 127; जानें ताजा हाल

Jharkhand Coronavirus News Update झारखंड में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 127 पर पहुंच गया है। बुधवार को दो नये मामले सामने आए हैं। आज के दोनों संक्रमित रांची के रहने वाले हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Wed, 06 May 2020 07:04 PM (IST)Updated: Thu, 07 May 2020 12:40 AM (IST)
Corona in Jharkhand: झारखंड में आज फिर मिले 2 कोरोना मरीज, अबतक 127; जानें ताजा हाल
Corona in Jharkhand: झारखंड में आज फिर मिले 2 कोरोना मरीज, अबतक 127; जानें ताजा हाल

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो । Corona in Jharkhand रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) की भी एक नर्स कोरोना संक्रमित हो गई है। वहीं, हिंदपीढ़ी में भी एक नया कोरोना पॉजिटिव केस मिला है। दूसरी तरफ, राहत की खबर है कि चार मरीज बुधवार को स्वस्थ भी हुए। इनमें तीन रांची तथा एक गिरिडीह के हैं। इससे कोरोना संक्रमण से मुक्त होनेवाले की संख्या 38 हो गई है।

loksabha election banner

रिम्स की नर्स सहित दो और कोरोना पॉजिटिव, चार हुए स्वस्थ

रिम्स की संक्रमित नर्स के बारे में बताया जाता है कि वह डा. उमेश प्रसाद के वार्ड में पदस्थापित थी। उस वार्ड में भर्ती एक पुजारी भी पूर्व में संक्रमित मिला था। बता दें कि पूर्व में भी रांची सदर अस्पताल की एक नर्स के अलावा रिम्स का लैब तकनीशियन भी संक्रमित हो चुका है। इधर, बुधवार को दो नए पॉजिटिव केस मिलने से राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 127 हो गई है। इनमें 93 अकेले रांची के हैं।

राज्य में बढ़कर 127 हुई कोरोना मरीजों की संख्या, रांची में ही कोरोना के 94 के

राजधानी रांची के तीन तथा गिरिडीह की एक महिला मरीज बुधवार को स्वस्थ हो गई। इसके साथ ही अब तीन जिलों के सभी मरीज संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। गिरिडीह में एक और मरीज के स्वस्थ होने से वहां अब कोई संक्रमित मरीज नहीं है। हालांकि 21 दिनों तक कोई नया केस नहीं मिलने के बाद ही यह जिला ग्रीन जोन में शामिल होगा। बता दें कि गिरिडीह निवासी एक अन्य मरीज एक दिन पूर्व ही स्वस्थ हो चुका है जो कोडरमा में भर्ती था। बुधवार को ठीक हुई गिरिडीह की महिला मरीज उसकी मां ही है। अब गिरिडीह, धनबाद तथा हजारीबाग में सभी कोरोना मरीज संक्रमण से मुक्त हो गए हैं। 

कोविड-19 के अबतक यहां इतने मरीज

  • रांची : 93
  • बोकारो : 10
  • हजारीबाग : 03
  • धनबाद : 02
  • गिरिडीह : 02
  • सिमडेगा : 02
  • देवघर : 04
  • गढ़वा : 03
  • पलामू :  03
  • जामताड़ा : 02
  • गोड्डा : 01
  • दुमका : 02

आज के दोनों कोरोना मरीज रांची के

झारखंड में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 127 पर पहुंच गया है। बुधवार को 2 नये मामले सामने आए हैं। रिम्‍स रांची से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक आज 167 सैंपल की जांच की गई। इनमें 165 निगेटिव और दो पॉजिटिव केस की पहचान हुई है। राजधानी रांची में ही दोनों कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। इधर रिम्स के कोविड वार्ड में भर्ती 10 कोरोना मरीज भी आज जिंदगी की जंग जीतने में सफल रहे हैं। इन्‍हें अस्‍पताल से डिस्‍चार्ज कर दिया गया है।

पहली बार रिम्‍स की नर्स कोरोना संक्रमण की चपेट में

बताया गया है कि बुधवार को मिले कोरोना संक्रमित मरीजों में एक युवक रांची के हिंदपीढ़ी इलाके का रहने वाला है। जबकि एक महिला झारखंड के सबसे बड़े अस्‍पताल रिम्स में काम करने वाली एक नर्स है। नर्स की पहली रिपोर्ट निगेटिव आने के 10 दिनों बाद मंगलवार को दोबारा सैंपल लिया गया था। आज उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। रिम्‍स की नर्स को फिलहाल आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। रिम्‍स में नर्स के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद अस्‍पताल में नीचे से ऊपर तक खलबली मची है।

रिम्‍स में बढ़ सकता है कोरोना संक्रमण का दायरा

इसके पहले कोरोना संक्रमण की जांच करने वाले माइक्रोबायोलॉजी विभाग का एक लैब टेक्‍नीशियन भी कोरोना पॉजिटिव मिला था। जिसके बाद यहां कोरोना संदिग्‍धों की सैंपल की जांच रोक दी गई थी। अब अस्‍पताल की एक नर्स के संक्रमित पाए जाने के बाद नर्स के साथ काम करने वाली दूसरी नर्सों और उसके वार्ड में संक्रमण का दायरा बढ़ने का अंदेशा जताया जा रहा है। रिम्‍स प्रबंधन पूरी स्थिति पर नजदीकी नजर रख रहा है। नर्स के संक्रमित पाए जाने के बाद अस्‍पताल में सैनिटाइजेशन का काम तेज कर दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.