Move to Jagran APP

Rahul in Ranchi: झारखंड के कांग्रेसियों का दिल मांगे मोर, प्रियंका गांधी के पक्ष में लगे नारे

Priyanka Gandhi. राहुल गांधी की रांची के मोरहाबादी मैदान में परिवर्तन उलगुलान रैली में संबोधन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी के पक्ष में जोरदार नारेबाजी की।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 02 Mar 2019 02:57 PM (IST)Updated: Sat, 02 Mar 2019 02:57 PM (IST)
Rahul in Ranchi: झारखंड के कांग्रेसियों का दिल मांगे मोर, प्रियंका गांधी के पक्ष में लगे नारे
Rahul in Ranchi: झारखंड के कांग्रेसियों का दिल मांगे मोर, प्रियंका गांधी के पक्ष में लगे नारे
रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी की रांची के मोरहाबादी मैदान में शनिवार को परिवर्तन उलगुलान रैली में हजारों की संख्या में पहुंचे कांग्रेसियों ने प्रियंका को बुलाने की मांग करते हुए जोरदार नारेबाजी की। यहां  प्रियंका गांधी के पोस्टर और नारे लिखे बोर्ड हवा में लहराते कांग्रेसियों का कहना था कि संगठन को मजबूती देने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को बुलाना चाहिए।

loksabha election banner

कांग्रेसी झंडों से पटे मोरहाबादी मैदान में सुबह से ही कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचने लगे। यहां टिकट के दावेदार नेताओं ने बड़े पैमाने पर भीड़ जुटाई है। मंच से युवा और महिला नेताओं ने राहुल गांधी के सामने प्रियंका गांधी को बुलाने की मांग रखी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.