Move to Jagran APP

Weekly News Roundup Ranchi: वर्षों में बढ़े थे दो विधायक, चुपके से निकल गए; इस हफ्ते कांग्रेस में ऐसे हुई उठापटक

Weekly News Roundup Ranchi लोहरदगा और बरही विधायक के पार्टी छोड़ने का लंबे समय तक कांग्रेस पर असर रहेगा। विस चुनाव के बाद हुए उपचुनावों में सर्वाधिक बेहतर प्रदर्शन कांग्रेस का ही था।

By Alok ShahiEdited By: Published: Wed, 30 Oct 2019 08:43 AM (IST)Updated: Wed, 30 Oct 2019 09:16 AM (IST)
Weekly News Roundup Ranchi: वर्षों में बढ़े थे दो विधायक, चुपके से निकल गए; इस हफ्ते कांग्रेस में ऐसे हुई उठापटक
Weekly News Roundup Ranchi: वर्षों में बढ़े थे दो विधायक, चुपके से निकल गए; इस हफ्ते कांग्रेस में ऐसे हुई उठापटक

रांची, राज्य ब्यूरो। Weekly News Roundup Ranchi झारखंड विधानसभा चुनाव 2014 के बाद के पांच वर्षों में सर्वाधिक बेहतर समय कांग्रेस का गुजरा। इन पांच वर्षों में हुए पांच उपचनुावों में अन्य दलों ने जहां विधायकों को गंवाया वहीं कांग्रेस विधायकों की संख्या बढ़ गई। लोहरदगा में सुखदेव भगत जीते तो सिमडेगा के कोलेबिरा में नवीन विक्सल कोंगारी को जीत मिली। पार्टी इसे बढ़ते जनाधार से जोड़कर देख रही थी लेकिन कुछ ही क्षणों में भ्रम टूट गया। वर्षों में दो विधायक बढ़े तो क्षणों में दो कम भी हो गए।

loksabha election banner

लोहरदगा विधायक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत एवं बरही विधायक मनोज यादव भाजपा में चले गए। अंतिम समय तक इन्हें रोकने की कोशिशें नाकाम हुईं। इन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा भी नहीं दिया और कांग्रेस ने भी इन्हें पार्टी से निकालने की जहमत तक नहीं उठाई। विधायकों की संख्या बढऩे से उत्साहित कांग्रेस के लिए यह सप्ताह कठिनाइयों से भरा रहा। हालांकि अब हरियाणा और महाराष्ट्र में बेहतर प्रदर्शन से कांग्रेस के कार्यकर्ता उत्साहित हैं।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे और लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि भले ही कांग्रेस पराजित हुई हो, लेकिन उत्साह इस बात का है कि भाजपा को दोनों राज्यों की जनता ने ठुकरा दिया है। चुनाव विश्लेषकों, पंडितों एवं एक्जिट पोल को जनता ने अस्वीकार कर दिया है। कांग्रेस इस परिणाम को झारखंड से भी जोड़कर देख रही है। झारखंड के संदर्भ में भी यह संकेत साफ है कि महागठबंधन अगर कड़ी मेहनत, लगन, ईमानदारी व गठबंधन के प्रत्याशियों को विजयी बनाने में साझा कार्यक्रम करे तो भाजपा की हार निश्चित है। 

दलबदलू किसी के नहीं

कांग्रेस ने अपनी पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए नेताओं से सभी का सतर्क भी किया है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि ये नेता किसी दल के नहीं हो सकते, जनता इन्हें सबक सिखाएगी। कांग्रेस प्रवक्ताओं ने लगे हाथ भाजपा पर दागदार होने के भी आरोप लगाए। कहा कि भाजपा में दागी नेता भी शामिल हुए जिससे साफ हो गया कि भाजपा की कोई नीति नहीं है। उन्होंने कहा के विधायक भानू प्रताप शाही दवा घोटाला एवं पूर्व डीजीपी डीके पांडेय बकोरिया कांड के मुख्य आरोपी हैं, जिनका न्यायालय में मामला चल रहा है। वैसे दागी नेताओं को भाजपा में शामिल कर दाग मुक्त करने का काम भाजपा पार्टी लगातार कर करती रही है, ऐसे लोगों को जनता कभी माफ नहीं करेगी। 

पलटवार नहीं इंतजार करेगी कांग्रेस

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दो कद्दावर नेताओं की पार्टी से विदाई के बावजूद कांग्रेस बदले की कार्रवाई करने की हड़बड़ी में नहीं है। पार्टी का थिंक टैंक भाजपा के कुछ विधायकों के संपर्क में जरूर है लेकिन उन्हें पार्टी में शामिल कराने की हड़बड़ी भी नहीं है। दरअसल, भाजपा में कुछ विधायकों को टिकट कटने का डर सता रहा है और उनके लोग अभी से दूसरे दलों में ठौर खोज रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.