कांग्रेस ने सरकार को घेरा, किसानों को समय पर नहीं मिल रहा भुगतान Political Updates
कांग्रेस प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि राज्य सरकार धान क्रय करने का निर्णय ले चुकी है लेकिन क्रय केंद्रों तक किसान नहीं पहुंच पाए हैं। यहां भी बिचैलिया ही हावी रहे।
रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा है कि केंद्र एवं राज्य सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने को लेकर उदासीन दिख रही हैं। केंद्र ने किसानों की आय को दोगुनी करने के लिए 2022 का लक्ष्य रखा है, लेकिन यह संभव प्रतीत नहीं होता है। वर्तमान में कृषि विकास दर में कोई बढ़ोतरी नहीं है। शाहदेव ने कहा कि राज्य सरकार धान क्रय करने का निर्णय ले चुकी है, लेकिन क्रय केंद्रों तक किसान नहीं पहुंच पाए हैं। यहां भी बिचैलिया ही हावी रहे। जो किसान धान क्रय केंद्र तक पहुंचे, उन्हें भी समय पर भुगतान नहीं किया गया। शाहदेव ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण ही झारखंड के किसान आत्महत्या करने को विवश हुए हैं।
राज्यपाल ने पीड़िता के बेटे के लिए के लिए भेजी मिठाइयां
राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम स्थित गुड़बांधा की एक पीडि़ता और उसके बेटे के लिए दीपावली के अवसर पर वस्त्र और मिठाइयां प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से भेजीं। राजभवन के पदाधिकारियों के अनुसार, पीडि़ता के बेटे का नामांकन लोयला स्कूल में हो गया है तथा कक्षा दस तक सभी प्रकार के शुल्क का भुगतान करा दिया गया है। बता दें कि राज्यपाल ने सितंबर 2015 को राजभवन में पीडि़ता को बुलाकर हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया था। उसके बाद से राज्यपाल उसका लगातार सहयोग कर रही हैं।