कांग्रेस ने डॉ. अजय को बताया मौकापरस्त, कहा पार्टी पर नहीं पड़ेगा कोई प्रभाव Ranchi News
Jharkhand Politics. प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश उन चंद लोगों में शामिल हैं जिन्होंने अजय कुमार का विरोध उस वक्त किया था जब वे कांग्रेस अध्यक्ष थे।
रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने पूर्व अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार को मौकापरस्त करार दिया। कमलेश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में जितना सम्मान डॉ. अजय कुमार को दिया गया, उतना कहीं नहीं मिलेगा। केंद्रीय प्रवक्ता से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक का पद उन्हें दिया गया, लेकिन झाविमो छोड़कर कांग्रेस में पहुंचे अजय कुमार ने साबित कर दिया कि वे मौकापरस्त थे और रहेंगे भी। उनके पार्टी छोडऩे से कांग्रेस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। केशव महतो कमलेश उन चंद लोगों में शामिल हैं, जिन्होंने अजय कुमार का विरोध उस वक्त किया था, जब वे कांग्रेस अध्यक्ष थे।
बता दें कि एक समय झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे डॉ अजय कुमार ने आज गुरुवार को आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। इससे पहले अंदरूनी कलह के बीच डॉ अजय को कुछ दिनों पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इस्तीफे वाली चिट्ठी में डॉ अजय ने अपराधियों को झारखंड के नेताओं से बेहतर बताया था।
यह भी पढ़ें: Jharkhand Assembly Election 2019: डॉ अजय AAP में शामिल, कांग्रेस को बड़ा झटका
यह भी पढ़ें: Jharkhand Assembly Election 2019: राजनीति में तीसरी पार्टी के दरवाजे पर डाॅ अजय, जानें कितनी बदलेगी झारखंड की राजनीति