Move to Jagran APP

CAA: कांग्रेस बोली, नागरिकता संशोधन कानून किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं

Citizenship Amendment Act. राजधानी रांची में कांग्रेस भारत बचाओ संविधान बचाओ को लेकर पदयात्रा की। इसके बाद शहीद स्मारक स्थल पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 28 Dec 2019 09:35 PM (IST)Updated: Sat, 28 Dec 2019 09:35 PM (IST)
CAA: कांग्रेस बोली, नागरिकता संशोधन कानून किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं
CAA: कांग्रेस बोली, नागरिकता संशोधन कानून किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं

रांची, राज्य ब्यूरो। कांग्रेस ने स्पष्ट कहा है कि मोदी सरकार द्वारा लाए गए सीएए को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस सरकार में संविधान खतरे में है। इसे लेकर कांग्रेस पार्टी की ओर से शनिवार को 'भारत बचाओ, संविधान बचाओ' पदयात्रा निकाली गई। जिला स्कूल से निकली पदयात्रा मोरहाबादी मैदान के महात्मा गांधी पार्क जाकर समाप्त हुई।

loksabha election banner

इससे पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव व विधायक दल के नेता आलमगीर आलम के नेतृत्व में शहीद स्मारक स्थल पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद कांग्रेस नेता 'भारत बचाओ, संविधान बचाओ' लिखी हुई तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए शहीद चौक, मेन रोड, कचहरी चौक, रेडियम रोड होते हुए महात्मा गांधी पार्क पहुंचे। रामेश्वर उरांव ने कहा कि सीएए (नागरिकता संशोधन कानून) को किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जब विरोध के बाद ब्रिटिश हुकूमत कानून वापस ले सकती है, तो मोदी सरकार ऐसा क्यों नहीं कर सकती है। देश के संविधान के साथ खिलवाड़ करने की इजाजत किसी को नहीं है। मोदी सरकार में संविधान व संवैधानिक संस्थाएं खतरे में हैैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि झामुमो के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है। कांग्रेस द्वारा जनता से किए गए हर वादे पूरे किए जाएंगे। आलमगीर आलम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हर धर्म-संप्रदाय को जोड़ा है।

भाजपा सरकार में लोकतंत्र खतरे में है। संवैधानिक अधिकार का हनन किया जा रहा है। सुबोधकांत सहाय ने कहा कि सीएए को देश कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। इसी कारण इस कानून का पूरे देश में विरोध हो रहा है। विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह, बादल पत्रलेख, ममता देवी, राजेश कच्छप, भूषण बाड़ा, विक्सल कोंगाड़ी, दीपिका पांडेय सिंह सहित कई कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.