Move to Jagran APP

नक्‍सली घटना पर बोली कांग्रेस, कानून व्यवस्था के मोर्चे पर सरकार फेल Ranchi News

Jharkhand. लातेहार में जवानों की शहादत पर पार्टी ने श्रद्धांजलि दी। कहा कि भाजपा नेताओं के दावे खोखले हैं। राज्य सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफल हुई है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 23 Nov 2019 09:35 PM (IST)Updated: Sat, 23 Nov 2019 09:35 PM (IST)
नक्‍सली घटना पर बोली कांग्रेस, कानून व्यवस्था के मोर्चे पर सरकार फेल Ranchi News
नक्‍सली घटना पर बोली कांग्रेस, कानून व्यवस्था के मोर्चे पर सरकार फेल Ranchi News

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को राज्य में भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि यहां कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर सरकार विफल रही है। सरकार जहां नक्सलवाद खत्म होने का ढोल पीटती रही, वहीं नक्सलियों ने हमारे जवानों की हत्या कर दी। कांग्रेस ने जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भाजपा नेताओं के खोखले दावों पर चुटकी ली।

loksabha election banner

कांग्रेस प्रवक्ता शमशेर आलम, आलोक कुमार दूबे, राजीव रंजन प्रसाद, लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डॉ. राजेश गुप्ता ने लातेहार में नक्सली घटना पर कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी इस नृशंस हत्या की कड़े शब्दों में निंदा करती है। राज्य सरकार जहां कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफल हुई है, वहीं गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा दावे करते घूम रहे हैं कि राज्य पूरी तरह से नक्सल प्रभाव से मुक्त हो गया है।

कांग्रेस ने प्रणव झा को झारखंड भेजा

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सह कम्युनिकेशन विभाग के इंचार्ज प्रणव झा को झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए विशेष तौर पर भेजा गया है। प्रणव झा यहां मीडिया रणनीति को देखने के साथ-साथ केंद्रीय नेताओं के प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कराएंगे। उनके साथ जरीता लेटफलांग भी सहयोग के लिए रहेंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.