Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019: रांची पहुंचे कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह, महागठबंधन पर बढ़ेगी बात

Jharkhand Assembly Election 2019 कांग्रेस प्रभारी भाजपा विरोधी वोटों के बंटवारे को रोकने के लिए किसी फॉर्मूले की पेशकश कर सकते हैं। वे लातेहार में जनाक्रोश रैली को संबोधित करेंगे।

By Alok ShahiEdited By: Published: Wed, 16 Oct 2019 09:45 AM (IST)Updated: Wed, 16 Oct 2019 07:25 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: रांची पहुंचे कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह, महागठबंधन पर बढ़ेगी बात
Jharkhand Assembly Election 2019: रांची पहुंचे कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह, महागठबंधन पर बढ़ेगी बात

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Assembly Election 2019 झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी आरपीएन सिंह बुधवार की शाम रांची पहुंचे। वे गुरुवार को लातेहार में आयोजित जन आक्रोश रैली में शरीक होंगे। रैली की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रमंडलीय जनाक्रोश रैली की शुरुआत लातेहार के मनिका प्रखंड से हो रही है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि मनिका में प्रस्तावित रैली की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

loksabha election banner

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव ने सभी प्रमंडलों में जन आक्रोश रैली का कार्यक्रम तय किया है। इसके तहत बोकारो में 21 अक्टूबर को, जामताड़ा में 22  को और चाईबासा में 23 अक्टूबर को रैलियां होंगी। शाहदेव ने बताया कि मनिका के हाईस्कूल मैदान में आयोजित रैली में पलामू प्रमंडल के गढ़वा, पलामू, एवं लातेहार जिला के कार्यकर्ता एवं भारी संख्या में जनता की भागीदारी होगी।

रैली में भाग लेने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह पहले ही पहुंच चुके हैं। कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष गण, जोनल को-आर्डिनेटर, सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कई वरिष्ठ नेता रैली में पहुंच रहे हैं। शाहदेव ने बताया कि झारखंड सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता में भारी आक्रोश है और यही आक्रोश अब रैलियों में भीड़ के तौर पर दिखेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.