झारखंड कांग्रेस के नए प्रभारी बनाए गए अविनाश पांडेय, जानिए कहां के रहने वाले
Jharkhand Congress new incharge Avinash Pandeyआरपीएन सिंह के बीजेपी में शामिल होने के बाद ये आशंका जताई जा रही थी कांग्रेस के कई विधायक टूट सकते हैं इसी के मद्देनजर कांग्रेस ने आनन फानन में अविनाश पांडे को झारखंड कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त कर दिया।
रांची, डिजिटल डेस्क। झारखंड कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह के इस्तीफे के बाद झारखंड की सियासत में मचे घमासान के बीच कांग्रेस आलाकमान ने 64 वर्षीय अविनाश पांडे को झारखंड कांग्रेस प्रभारी नियुक्त किया है। अविनाश पांडे नागपुर के रहने वाले हैं। वह लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े हुए हैं।
अविनाश पांडे बने झारखंड कांग्रेस प्रभारी
अविनाश पांडे की नियुक्ति की घोषणा कांग्रेस आलाकमान ने कर दी है। इस नियुक्ति के बाद अविनाश पांडे ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर कहा है कि झारखंड की सेवा करने का मुझे शानदार अवसर मिला है, इसके लिए कांग्रेस आलाकमान के प्रति आभार प्रकट करता हूं।
टूट की आशंका के कारण तुरंत नियुक्त किए गए अविनाश पांडे
मालूम हो कि कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। पार्टी से उनके इस्तीफे के कारण झारखंड की सियासत में तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। कहा जा रहा है कि कांग्रेस विधायकों पर उनकी काफी मजबूत पकड़ रही है। इस पकड़ की वजह से कांग्रेस विधायक भी भाजपा के साथ नहीं चले जाएं। बहरहाल इस राजनीतिक घमासान के बीच कांग्रेस आलाकमान ने बिना देर किए आज ही झारखंड प्रभारी की नियुक्ति भी कर दी है।
मालूम हो कि पहले बीके हरिप्रसाद और तारीक अनवर के नाम भी चर्चा में चल रही थी, लेकिन झारखंड कांग्रेस के प्रभारी की जिम्मेदारी अविनाश पांडेय को दे दी गई है। कांग्रेस आलाकमान ने अविनाश पांडेय पर विश्वास जताया है।
Humbled and honoured at the opportunity to serve the state of Jharkhand and work for the welfare & all round development of the state. @INCJharkhand— Avinash Pande (@avinashpandeinc) January 25, 2022