Move to Jagran APP

Sheila Dikshit के निधन पर झारखंड कांग्रेस में शोक की लहर, सीएम ने जताया दुख

Jharkhand. दिल्‍ली के पूर्व मुख्‍यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर झारखंड के विभिन्‍न राजनीतिक दलों के नेताओं ने दुख जताया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 20 Jul 2019 05:18 PM (IST)Updated: Sun, 21 Jul 2019 10:19 AM (IST)
Sheila Dikshit के निधन पर झारखंड कांग्रेस में शोक की लहर, सीएम ने जताया दुख
Sheila Dikshit के निधन पर झारखंड कांग्रेस में शोक की लहर, सीएम ने जताया दुख

रांची, जेएनएन। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष शीला दीक्षित के निधन पर मुख्यमंत्री रघुवर दास और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि उनके परिजनों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने शोक संदेश में कहा कि केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने शोक संदेश में कहा कि शीला दीक्षित को समन्वयवादी राजनीति और विकास का चेहरा माना जाता रहा है। दिल्ली में मेट्रो के नेटवर्क का विस्तार हो या फिर बारापूला जैसे बड़े रोड नेटवर्क उन्हीं की देन माने जाते हैं। उनके निधन से गहरा दु:ख हुआ है।

loksabha election banner

इधर शीला दीक्षित के निधन से झारखंड कांग्रेस में शोक की लहर दौड़ गई है। पूरे प्रदेश में कांग्रेस के नेताओं ने शीला दीक्षित के निधन पर दुख जताया है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने अपने ट्वीट में कहा है कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित जी के दु:खद निधन का समाचार सुन स्तब्ध हूं। देश की राजनीति में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकेगा। ईश्वर उनकी आत्मा शांति प्रदान करे और परिजनों को ये दु:ख सहन करने की शक्ति दे।

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी ट्वीट कर दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती शीला दीक्षित जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनके परिजनों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करे।

कांग्रेस नेता और गोड्डा के पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने शीला दीक्षित के निधन को अपूर्णीय क्षति बताया। अपने ट्वीट में उन्‍हाेंने कहा है कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित जी के दुःखद निधन का समाचार सुन स्तब्ध हूं। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं। उनका निधन राजनैतिक क्षेत्र की ऐसी क्षति है जो अपूरणीय है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान व पीछे परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।

नेता प्रतिपक्ष्‍ा हेमंत सोरेन ने भी शीला दीक्षित के निधन पर दुख प्रकट किया है। उन्‍होंने अपने ट्वीट में उन्‍हें दिल्‍ली में सुधार लाने वाला नेता बताया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत ने गहरा शोक जताया है। कहा कि शीला दीक्षित के निधन से पार्टी और व्यक्तिगत तौर पर उन्हें अपूर्णीय क्षति हुई है। सुबोधकांत शीला दीक्षित के आवास पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। झामुमो ने भी शीला दीक्षित निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। महासचिव सुप्रियो भïट्टाचार्य ने कहा कि उनका व्यक्त्वि एक कुशल प्रशासक के तौर पहचाना जाएगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। शीला दीक्षित के निधन पर आजसू और प्रदेश जदयू के नेताओं ने शोक जताया है।

आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने कहा है कि शीला दीक्षित एक अनुभवी राजनेता व कुशल प्रशासक थीं। भारतीय राजनीति में उनका योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा। इधर, प्रदेश जदयू के अध्यक्ष सालखन मुर्मू, महासचिव श्रवण कुमार, भगवान सिंह, संजय सहाय आदि ने उनके निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा है कि उनके कार्यकाल में दिल्ली का समुचित विकास हुआ था।

यह भी पढ़ें: Sheila Dikshit passes away- तीन बार दिल्ली की CM रहीं शीला दीक्षित का 81 वर्ष की उम्र में निधन
यह भी पढ़ें: कांग्रेस की कद्दावर नेता शीला दीक्षित का यूं चले जाना सबको अखरा, सोशल मीडिया पर दुख की लहर
यह भी पढ़ें: Sheila Dikshit- नहीं हो पाएगी दिल्ली की राजनीति में शीला दीक्षित की मौत की भरपाई


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.