Move to Jagran APP

कांग्रेस नेत्री रमा खलखो ने पार्टी प्रवक्‍ता के खिलाफ की शिकायत, अभद्र भाषा प्रयोग करने का लगाया आरोप

Jharkhand Congress Political News शिकायत के आधार पर अभी कार्रवाई शुरू नहीं हुई है। शिकायत के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष के बुलावे पर आयोजित बैठक से लौट रहीं रमा खलखो की आलोक दूबे से बकझक हुई। इस दौरान आलोक दूबे ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 10 Aug 2021 08:54 PM (IST)Updated: Tue, 10 Aug 2021 08:58 PM (IST)
कांग्रेस नेत्री रमा खलखो ने पार्टी प्रवक्‍ता के खिलाफ की शिकायत, अभद्र भाषा प्रयोग करने का लगाया आरोप
Jharkhand Congress, Political News शिकायत के आधार पर अभी कार्रवाई शुरू नहीं हुई है।

रांची, राज्य ब्यूरो। रांची की पूर्व मेयर और सीनियर कांग्रेस नेता रमा खलखो ने पार्टी के एक प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने की शिकायत झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ. रामेश्वर उरांव और प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह से की है। इस मामले में शिकायत के आधार पर अभी कार्रवाई शुरू नहीं हुई है। शिकायत के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष के बुलावे पर आयोजित बैठक से लौट रहीं रमा खलखो की आलोक दूबे से बकझक हुई।

loksabha election banner

दूबे पर आरोप है कि उन्होंने कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को लेकर एक अभद्र टिप्पणी की और ऐसे शब्दों का प्रयोग किया, जिसे आम तौर पर एक महिला के सामने नहीं बोला जाता है। इस मामले  रमा खलखो ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह को भी शिकायत की एक प्रति भेजी है।

कांग्रेस सेवा दल से जुड़ी महिलाओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल से जुड़ी महिला कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाली। वीर सपूतों के सम्मान में अगस्त क्रांति दिवस एवं विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर यह यात्रा निकाली गई। यह यात्रा शहीद स्मारक, शहीद चौक से निकल कर अलबर्ट एक्का चौक, बिरसा कारा होते हुए डिप्टीपाड़ा तक गई। कार्यक्रम की अगुवाई प्रदेश कांग्रेस सेवा दल की प्रदेश सचिव चंद्र रश्मि पिंगुआ ने की।

पिंगुआ ने देश के महान वीर सपूतों को याद करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा वीरों के सम्मान में नौ अगस्त क्रांति दिवस पर तिरंगा यात्रा निकालती रही है। उन्होंने कहा कि अगस्त क्रांति भारत की स्वतंत्रता की लड़ाई में ऐसा स्वर्णिम इतिहास बन गया, जिसे युगो-युगों तक याद किया जाएगा। यात्रा में मुख्य रूप से प्रदेश महिला संगठक सेवा दल फूलजानसिया बिलुंग, रीना मजूमदार, अलीशा हेंब्रोम, सरस्वती देवी, बसंती देवी, रोमा देवी, मुन्नी देवी आदि शामिल हुईं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.