Move to Jagran APP

कांग्रेस ने आंगनबाड़ी-सहिया पर डाला डोरा, हमारी सरकार में उत्तर प्रदेश की तर्ज पर मिलेगा मानदेय

कांग्रेस नेता आलमगीर आलम ने कहा अगर उनकी सरकार बनती है तो उत्तर प्रदेश की तर्ज पर आंगनबाड़ी और सहिया को 12 और दस हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा।

By Alok ShahiEdited By: Published: Wed, 30 Oct 2019 07:52 PM (IST)Updated: Wed, 30 Oct 2019 09:52 PM (IST)
कांग्रेस ने आंगनबाड़ी-सहिया पर डाला डोरा, हमारी सरकार में उत्तर प्रदेश की तर्ज पर मिलेगा मानदेय
कांग्रेस ने आंगनबाड़ी-सहिया पर डाला डोरा, हमारी सरकार में उत्तर प्रदेश की तर्ज पर मिलेगा मानदेय

रांची, राज्य ब्यूरो। जन आक्रोश रैली में कांग्रेस नेता आलमगीर आलम ने रघुवर सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि पांच साल में सरकार ने अपना कोई भी वादा पूरा नहीं किया। कहा था कि किसान की आय दोगुनी करेंगे। लेकिन नतीजा, किसान आत्महत्या कर रहे हैैं। पारा शिक्षकों का मामला विधानसभा में उठाने पर सरकार ने स्थायीकरण का वादा तो किया, लेकिन अभी तक सिर्फ नियमावली बनाने की बात हो रही है। कहा, अगर उनकी सरकार बनती है तो उत्तर प्रदेश की तर्ज पर आंगनबाड़ी और सहिया को 12 और दस हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा।

loksabha election banner

सबकी सलाह के बाद हो फैसला : ददई दुबे

कांग्रेस नेता ददई दुबे ने झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह की ओर इशारा करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में बहुत कम समय बचा है। इसलिए सभी लोगों की सलाह से ही कोई फैसला लिया जाए। एक बार सभी नेताओं को बुलाकर उनकी सलाह लेनी जरूरी है। उनका इशारा सीटों के बंटवारे को लेकर था।

सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि पांच साल में रघुवर सरकार ने सिर्फ झूठा आश्वासन दिया है। प्रदेश में भुखमरी, पलायन और किसान आत्महत्या कर रहे हैैं। जो भी अपने हक की बात करता है तो सरकार उसकी जबान लाठी से दबा दी जाती है। कांग्रेस प्रवक्ता आलोक दुबे ने कहा कि अभी काली मां का विसर्जन किया जा रहा, इसी तरह रघुवर सरकार के विसर्जन का समय आ गया है। जनता इस बार ऐसा कारनामा करेगी। इस दौरान सांसद धीरज साहू, लाल किशोर नाथ शाहदेव, गीताश्री उरांव व राजेश ठाकुर सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

दावेदारी को लेकर नारे लगाते रहे कांग्रेसी कार्यकर्ता

जन आक्रोश रैली में पहुंचे प्रमंडलीय नेता अपनी-अपनी दावेदारी भी जता गए। कुछ लोगों को मंच से बोलने का मौका मिला तो उन्हें अपनी दावेदारी के साथ संगठन को मजबूत बनाने का आह्वïान कर दिया। हटिया से अजय नाथ शाहदेव बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ रैली में पहुंचे और हटिया विधानसभा से अपनी दावेदारी पेश की। आदिवासी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बेलस तिर्की के कार्यकता ढोल-नगाड़ों साथ रैली में शामिल हुए। कहा कि रघुवर सरकार लूट, झूठ और भ्रष्टाचार में लिप्त है। जनता इन्हें सबक सिखाएगी। पूर्व महासचिव लाल प्रेमप्रकाश नाथ शाहदेव ने कहा कि भाजपा अब भ्रष्टाचार जनमत पार्टी बन गई है। आक्रोश रैली विधानसभा चुनाव के परिणाम तय करेगी।

कांग्रेस में शामिल हुए कई कार्यकर्ता

कांग्रेस की जन आक्रोश रैली के दौरान बुधवार को दूसरे दलों के कई कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी नेताओं का माला पहनाकर स्वागत किया। कांग्रेस का दामन थामने वालों में लोहरदगा की जिला परिषद अध्यक्ष सुनैना कुमारी, नगर परिषद अध्यक्ष पवन एक्का, अफसर कुरैशी, भाजपा महिला मोर्चा की दीपिका साहू, रांची की अकलीमा खातून आदि शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.