CM रघुवर दास ने दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बनने पर मनोहरलाल खट्टर को दी शुभकामना
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नाम संदेश में लिखा है कि आपके नेतृत्व में हरियाणा विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे यही कामना करता हूं।
By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 27 Oct 2019 04:41 PM (IST)Updated: Sun, 27 Oct 2019 04:41 PM (IST)
रांची, जेएनएन। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को शुभकामना दी है। लगातार दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में रविवार को खट्टर ने शपथ ली है। उनके साथ जेजेपी के दुष्यंत चौटाला ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। सीएम रघुवर दास ने टि्वटर पर अपने संदेश में लिखा- हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी बार शपथ लेने पर मनोहर लाल खट्टर जी को हार्दिक शुभकामनाएं । आपके नेतृत्व में हरियाणा विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे, यही कामना करता हूं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें