Jharkhand CM हेमंत सोरेन ने बड़े फैसलों से चौंकाया, युवाओं के लिए बेहद खास रहे ये 7 दिन...
Jharkhand CM हेमंत सोरेन ने एक बार फिर बड़े और सधे फैसलों से सबको आश्चर्यचकित कर दिया। 20 वर्ष में पहली बार सीधी नियुक्ति 75 प्रतिशत आरक्षण और बेरोजगारी भत्ता शहर के कचरे का बेहतर प्रबंधन और श्रमिकों के आश्रितों को सहायता। जानें इस हफ्ते की सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धियां...
रांची, जेएनएन। Hemant Soren, Jharkhand News झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस सप्ताह एक बार फिर से बड़े और सधे फैसले लेकर सबको चौंका दिया। 20 वर्ष में पहली बार खिलाड़ि यों को सरकारी नौकरी में सीधी नियुक्ति से बहाली, झारखंड के युवाओं को प्राइवेट नौकरी में 75 प्रतिशत आरक्षण और तकनीकी शिक्षित को 5000 रुपये सालाना बेरोजगारी भत्ता के साथ ही शहर के कचरे का बेहतर प्रबंधन और चमोली हादसे में जान गंवाने वाले श्रमिकों के आश्रितों को आर्थिक सहायता देकर उन्होंने खूब वाहवाही बटोरी। आइए जानें इस हफ्ते की हेमंत सरकार की महत्वपूर्ण गतिविधियां...
राज्य गठन के 20 वर्ष बाद पहली बार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खिलाड़ियों को सीधी नियुक्ति के तहत सरकारी नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र सौंपा। इस नियुक्ति के तहत राज्य के 40 खिलाड़ियों को झारखंड पुलिस में सरकारी नौकरी दी गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के उत्कृष्ट खिलाड़ियों के उन्नयन के लिए सरकार लगातार कदम उठा रही है। सभी जिलों में खेल पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। खेल की उपयोगिता और राज्य का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
20 वर्षों में पहली बार मिली खिलाड़ियों को सीधी नियुक्ति ......@HemantSorenJMM pic.twitter.com/4ibLeFFshC— IPRD Jharkhand (@prdjharkhand) March 20, 2021
झारखंड में अवस्थित प्राइवेट कंपनियों में स्थानीय युवाओं को नौकरियों के लिए 75 फीसदी आरक्षण की घोषणा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड विधानसभा में बजट सत्र के दौरान किया। यानी अब झारखंड में प्राइवेट कंपनियों को अपने यहां 75 फीसदी नौकरियां स्थानीय युवाओं को देनी होगी। इसके साथ ही राज्य में तकनीकी शिक्षा प्राप्त बेरोजगारों के उन्नयन के लिए राज्य सरकार द्वारा ₹5000 सालाना बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा।
हेमंत सरकार : साप्ताहिक समाचार (4 महत्वपूर्ण गतिविधियां)
- 20 वर्ष में पहली बार सीधी नियुक्ति
- 75 प्रतिशत आरक्षण और बेरोजगारी भत्ता
- शहर के कचरे का होगा प्रबंधन
- श्रमिकों के आश्रितों को मिली सहायता
राजधानी रांची को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री ने कचरे का बेहतर प्रबंधन करने की योजना की शुरुआत की। सीएम के समक्ष रांची नगर निगम की ओर से कचरे से गैस उत्पादन के लिए कंप्रेस बायोगैस प्लांट के निर्माण को लेकर करार किया गया। उत्तराखंड के चमोली आपदा में लोहरदगा और बोकारो के जान गंवाने वाले श्रमिकों के आश्रितों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने लोहरदगा के श्रमिकों के आश्रितों को श्रमिक पुनर्वास एवं संचेतना योजना के तहत ₹100000 का चेक प्रदान किया। कर्मकार कल्याण बोर्ड की साड़ी योजना का लाभ देने के साथ ही नया राशन कार्ड प्रदान कर आश्रितों को लाभान्वित किया गया।