Move to Jagran APP

Jharkhand: विधायक दीपिका सिंह के वीडियो क्लिप से छेड़छाड़, मचा हंगामा...

Hemant Soren Jharkhand News विधानसभा अध्यक्ष को लिखे पत्र में दीपिका सिंह ने कहा है कि कटौती प्रस्ताव का विरोध करते हुए सरकार के पक्ष में उन्होंने जो वक्तव्य दिया था वह वीडियो झारखंड विधानसभा के यू-ट्यूब चैनल पर नहीं है। वीडियो क्लिप गायब करनेवाले लोगों को चिह्नित किया जाए।

By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 23 Mar 2021 08:03 PM (IST)Updated: Wed, 24 Mar 2021 06:12 PM (IST)
Jharkhand: विधायक दीपिका सिंह के वीडियो क्लिप से छेड़छाड़, मचा हंगामा...
Hemant Soren, Jharkhand News: विधायक दीपिका सिंह ने वीडियो क्लिप से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

रांची, राज्य ब्यूरो। कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने कटौती प्रस्ताव के विरोध में दिए गए उनके बयान का वीडियो विधानसभा के वर्तमान यूट्यूब चैनल पर नहीं दिखने की बात उठाई है। विधानसभा अध्यक्ष को लिखे पत्र में दीपिका ने कहा है कि कटौती प्रस्ताव का विरोध करते हुए सरकार के पक्ष में उन्होंने जो वक्तव्य दिया था वह वीडियो झारखंड विधानसभा के यू-ट्यूब चैनल पर नहीं है। उन्होंने अध्यक्ष से आग्रह किया है कि वीडियो क्लिप गायब करनेवाले लोगों को चिह्नित किया जाए और वीडियाे उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए जाएं। उनका यह वक्तव्य 18 मार्च को पेश किए गए कटौती प्रस्ताव के विरोध में आया था।

loksabha election banner

विधायकों ने सीएम को सौंपी ट्रॉफी

झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंत्री मिथिलेश ठाकुर, विधायक इरफान अंसारी, अनूप सिंह, उमाशंकर अकेला, प्रदीप यादव, सरफराज अहमद, सुदिव्य कुमार सोनू और दीपिका पांडेय ने मुलाकात कर सोमवार को खेले गए मैत्री क्रिकेट मैच में पत्रकार एकादश पर मुख्यमंत्री एकादश को मिली शानदार जीत पर मिली ट्रॉफी प्रदान कर बधाई दी। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि झारखंड के विधायकों में प्रतिभा की कोई कमी नही है। राजनीति के साथ खेलों में भी वे बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के खेल का आयोजन समय-समय पर होते रहना चाहिए । इससे हम सभी को तनाव को दूर करने का मौका मिलता है। इधर विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से नेशनल एसोसिएशन ऑफ़ फिशरमैन, झारखंड के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की ।

झारखंड आंदोलन के शहीद के आश्रितों से मिले सीएम

विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से विधायक अनूप सिंह के साथ झारखंड आंदोलन के शहीद सुदन महतो की आश्रिता विमला देवी ने मुलाकात की। झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में मुख्यमंत्री सोरेन से बोकारो जिला के चंद्रपुरा प्रखंड स्थित सिजुआ बस्ती निवासी विमला देवी के साथ उनके पुत्र प्रेमचंद महतो भी मौजूद थे। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि लगभग 30 वर्ष पूर्व झारखंड आंदोलन के दौरान गोली लगने से सुदन महतो की मौत हो गयी थी।

लेकिन, तत्कालीन बिहार सरकार द्वारा उनके शव को अज्ञात घोषित कर दिया गया था । ऐसे में हम लोगों ने तेनुघाट अदालत में याचिका दायर की। अब अदालत ने उनके पक्ष में फैसला दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि सुदन महतो ने झारखंड आंदोलन में अपनी शहादत दी थी। ऐसे में सरकार द्वारा आन्दोलनकारियों के लिए घोषित सरकारी योजनाओं और सुविधा का लाभ देने का आग्रह किया। इस मौके पर विधायक अनूप सिंह मौजूद थे ।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिले बोसी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अजेय राज

बोसी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अजेय राज मिले सीएम से झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बोसी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गढ़वा निवासी और शारीरिक रूप से दिव्यांग अजेय राज ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि उनका चयन भारतीय बोसी टीम में हुआ है। इस साल दिसंबर में आयोजित होनेवाली अंतरराष्ट्रीय बोसी प्रतियोगिता में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री से बोसी खेल में इस्तेमाल होने वाला बॉल और रैंप उपलब्ध कराने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने हरसंभव मदद का आश्वासन अजेय राज को दिया।

अपनी उपलब्धियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया

अजेय राज ने बोसी खेल में अपनी उपलब्धियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में वे भाग ले चुके हैं और पदक भी जीते हैं। वर्ष 2018 में हुई राष्ट्रीय- प्रतियोगिता में कांस्य पदक और वर्ष 2021 में रजत पदक हासिल किया था, वहीं 2019 में दुबई में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किए थे। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि सरकार से सहयोग मिलने पर अपने प्रदर्शन की बदौलत झारखंड और देश का नाम रौशन कर सकते हैं। इस मौके पर मंत्री मिथिलेश ठाकुर, मंत्री जोबा मांझी, विधायक प्रदीप यादव, विधायक अनूप सिंह, विधायक सरफराज अहमद, विधायक उमाशंकर अकेला विशेष रूप से उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.