Move to Jagran APP

Jharkhand News: प्रेम 'साहब' के घर से मिला कंबोडिया का कछुआ... ईडी अफसरों के होश उड़े

Jharkhand News झारखंड के बड़े नेताओं और नौकरशाहों का राजदार प्रेम प्रकाश ईडी की हिरासत में है। प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी अब भी उसके ठिकानों पर जारी है। इस बीच रांची के हरमू में उसके आवास से कंबोडिया का कछुआ बरामद हुआ है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Thu, 26 May 2022 12:58 AM (IST)Updated: Thu, 26 May 2022 04:44 AM (IST)
Jharkhand News: प्रेम 'साहब' के घर से मिला कंबोडिया का कछुआ... ईडी अफसरों के होश उड़े
Jharkhand News: प्रेम प्रकाश के हरमू स्थित आवास से कंबोडिया का कछुआ मिला है।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Jharkhand News झारखंड के बड़े नेताओं और नौकरशाहों का राजदार प्रेम प्रकाश ईडी की हिरासत में है। प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी अब भी उसके ठिकानों पर जारी है। इस बीच रांची के हरमू में उसके आवास से कंबोडिया का कछुआ बरामद हुआ है। दैनिक जागरण संवाददाता ने बताया कि प्रेम प्रकाश के रांची, हरमू स्थित आवास से थोड़ी देर पहले कछुआ मिला है। बताया जा रहा है कि यह कछुआ कंबोडिया का है। छापेमारी अब भी जारी है।

prime article banner

ईडी के हत्‍थे चढ़े प्रेम प्रकाश के घर से बरामद कंबोडिया का कछुआ।

रांची के लालपुर में बिल्डर मनोज सिंह के यहां आयकर का छापा

रांची के लालपुर क्षेत्र में होटल लैंडमार्क समीप राज गर्ल्स हॉस्टल के पास बिल्डर मनोज सिंह के यहां आयकर विभाग की छापेमारी चल रही है। बताया जा रहा है कि बिल्डर मनोज सिंह प्रेम प्रकाश के करीबी हैं। पूरा मामला मनी लांड्रिंग में चल रही ईडी की कार्रवाई से जुड़ा हुआ है। ईडी की टीम आयकर के अधिकारियों के साथ मिलकर इस मामले में तह तक जाने की कोशिश में जुटी हुई है। बिल्डर मनोज सिंह को गृह सचिव के बहनोई निशित केसरी का करीबी भी बताया जा रहा है।

प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी के दौरान रांची के हरमू में प्रेम प्रकाश के घर से कंबोडिया का कछुआ बरामद हुआ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK