निर्भया फंड के खर्च नहीं होने के मामले में हाई कोर्ट में आज हाजिर होंगे मुख्य सचिव
हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ. रवि रंजन की खंडपीठ ने बीस दिसंबर को डोरंडा में बच्ची के दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में सुनवाई करते हुए मुख्य सचिव को तलब किया था।
By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 17 Jan 2020 07:07 AM (IST)Updated: Fri, 17 Jan 2020 07:07 AM (IST)
रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड हाई कोर्ट में शुक्रवार को निर्भया फंड के खर्च नहीं होने के मामले में सुनवाई होगी। पूर्व के आदेशानुसार राज्य के मुख्य सचिव व कल्याण विभाग के सचिव सशरीर अदालत में हाजिर होंगे। बता दें कि चीफ जस्टिस डॉ. रवि रंजन की खंडपीठ ने बीस दिसंबर को डोरंडा में बच्ची के दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में सुनवाई करते हुए मुख्य सचिव को तलब किया था। अदालत ने मौखिक रूप से कहा था कि राज्य में निर्भया फंड का खर्च न होना शर्मनाक है। यह दर्शाता है कि राज्य के अधिकारियों के पास विजन नहीं है। इस दौरान सीआइडी के आइजी भी अदालत में हाजिर होंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें