Move to Jagran APP

Coronavirus Update: कोरोना टेस्‍ट में कोताही पर उपायुक्‍तों को फटकार, ट्रूनेट मशीनों का नहीं हो रहा पूरा उपयोग

Jharkhand Coronavirus Update. मुख्य सचिव ने उपायुक्तों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग की। पाकुड़ गिरिडीह दुमका बोकारो साहिबगंज में जांच कम हो रही है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 09 Jul 2020 04:21 PM (IST)Updated: Thu, 09 Jul 2020 04:25 PM (IST)
Coronavirus Update: कोरोना टेस्‍ट में कोताही पर उपायुक्‍तों को फटकार, ट्रूनेट मशीनों का नहीं हो रहा पूरा उपयोग
Coronavirus Update: कोरोना टेस्‍ट में कोताही पर उपायुक्‍तों को फटकार, ट्रूनेट मशीनों का नहीं हो रहा पूरा उपयोग

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Coronavirus News Update मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने कोरोना जांच में कोताही पर रांची सहित कई जिलों के उपायुक्तों को फटकार लगाई है। उन्होंने बुधवार को सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग करते हुए विभिन्न जिलों में कोरोना जांच की स्थिति की समीक्षा की। इसमें पाकुड़, गिरिडीह, दुमका, बोकारो, साहिबगंज में कम जांच होने पर संबंधित उपायुक्तों को जांच में तेजी लाने की सख्त हिदायत दी। मौके पर स्वास्थ्य सचिव डा. नितिन मदन कुलकर्णी तथा अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

loksabha election banner

मुख्य सचिव ने दस लाख की आबादी के आधार पर भी कोरोना जांच की स्थिति की समीक्षा की। इसमें कई जिलों की स्थिति ठीक नहीं पाई गई। वीडियो कान्फ्रेंसिंग के क्रम में रांची जिला उपायुक्त राय महिमापत रे को निर्धारित नियमों के अनुपालन में सख्ती बरतने का आदेश दिया गया।

सूत्रों की मानें तो मुख्य सचिव ने मैरिज हॉल आदि की स्वीकृति देने पर उनपर नाराजगी भी प्रकट की। वीडियो कान्फ्रेंसिंग के दौरान जमशेदपुर, धनबाद आदि जिलों में कोरोना के अधिक मामले पर चिंता प्रकट करते हुए अविलंब सर्विलांस में तेजी लाने का आदेश दिया गया। मुख्य सचिव ने कहा कि अधिक से अधिक जांच, संपर्क की पहचान तथा समय पर उपचार से ही कोरोना पर काबू  पाया जा सकता है।

अब शहरी क्षेत्रों में बढ़ा संक्रमण, ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार घट रहे मरीज

मई-जून माह में प्रवासी मजदूरों के लौटने से ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना के अधिक सक्रिय मरीज मिल रहे थे। अब ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों की संख्या लगातार घट रही है, लेकिन शहरी क्षेत्रों में संक्रमण बढऩे लगा है। स्थिति यह है कि जमशेदपुर में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 311 हो गई है।

वहीं, राजधानी रांची में भी ऐसे मरीजों की संख्या बढ़कर अब 133 हो गई है। धनबाद में भी सक्रिय मरीजों की संख्या सौ ऊपर हो गई है। इधर, राहत की बात यह है कि राज्य के आधा दर्जन जिलों में दस से भी कम सक्रिय केस रह गए हैं। इनमें सिमडेगा, चतरा, दुमका, गोड्डा, खूंटी तथा लातेहार शामिल हैं।

जामताड़ा एकमात्र जिला है जहां अभी कोई सक्रिय केस नहीं है। संक्रमण पर रोक लगाने तथा रिकवरी में सबसे बेहतर काम सिमडेगा में हुआ है। जून माह में सिमडेगा में लगातार मरीज मिल रहे थे। कोरोना के मामले यहां साढ़े तीन सौ तक पहुंच गए, लेकिन अब यहां सक्रिय केस की संख्या महज चार ही है।

जिलों में कोरोना के मामले

जिला - सक्रिय मरीज - स्वस्थ हुए - मौत  कुल मामले

बोकारो  16  37  02  52

चतरा 06 52  00  58

देवघर  14  41 00  55

धनबाद 121  124  03  248

दुमका  09  07  00  16

पूर्वी सिंहभूम  311  279  02  592

गढ़वा  16  97  00  113

गिरिडीह 16  86  02  104

गोड्डा 03  08  00  11

गुमला 23  96  01  120

हजारीबाग  27  183  03  213

जामताड़ा  00  28  00  28

खूंटी  05  27 01  33

कोडरमा  65 162  01  228

लातेहार 08  53  00  61

लोहरदगा  26  49  00  75

पाकुड़  11  31  00  42

पलामू  11  60  00  71

रामगढ़  27  123  00  150

रांची  133 169  04  306

साहिबगंज  20  05  02  27

सरायकेला खरसावां  52  44  00  96

सिमडेगा 06  352  01  359

पश्चिमी सिंहभूम  16  57  00  73


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.