Move to Jagran APP

CM हेमंत सोरेन से मिले कांग्रेस के कार्यकारी अध्‍यक्ष राजेश ठाकुर, सियासी हालात पर चर्चा

राजेश ठाकुर ने मुख्यमंत्री द्वारा पिछले डेढ़ महीने में किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आम जनता की बातों को सुनने वाला एक मुख्यमंत्री राज्य को मिला है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 07 Feb 2020 05:51 PM (IST)Updated: Fri, 07 Feb 2020 07:17 PM (IST)
CM हेमंत सोरेन से मिले कांग्रेस के कार्यकारी अध्‍यक्ष राजेश ठाकुर, सियासी हालात पर चर्चा
CM हेमंत सोरेन से मिले कांग्रेस के कार्यकारी अध्‍यक्ष राजेश ठाकुर, सियासी हालात पर चर्चा

रांची, जेएनएन। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं संगठन प्रभारी रविंद्र सिंह ने शुक्रवार को मुलाकात की। इस दौरान सीएम को श्रीमद्भागवत गीता भेंट की गई। नेताद्वय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को शादी की सालगिरह की मुबारकबाद भी दी। लगभग आधे घंटे की मुलाकात में राज्य के राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई और मुख्यमंत्री ने नेताद्वय को समय-समय पर अपने सुझावों से अवगत कराते रहने को कहा।

prime article banner

प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने मुख्यमंत्री द्वारा पिछले डेढ़ महीने में किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि राज्य में गठबंधन की सरकार, जिस उम्मीद से लोगों ने बनाया था उस अनुरूप मुख्यमंत्री काम कर रहे हैं। राज्य की जनता में एक नए उत्साह का संचार हुआ है । आम जनता की बातों को सुनने वाला एक मुख्यमंत्री राज्य को मिला है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार पर जो वार किया है, उसकी पूरे राज्य में प्रशंसा हो रही है। राज्य प्रगति के पथ पर चल पड़ा है और आने वाले समय में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य की छवि देश में ही नहीं दुनिया में भी निखरेगी। संगठन प्रभारी रविन्द्र सिंह ने कहा कि गठबंधन सरकार के बनने के बाद लगातार राज्य का ग्राफ बढ़ा है लोगों को इस सरकार से बहुत उम्मीद है और सरकार उनके उम्मीदो पर खरा उतरेगी।

सरकार आम लोगों को अधिकार और न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध : हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को अपने आवास में विभिन्न जिलों से आए लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। सीएम ने कहा कि साकार आम लोगों को अधिकार और न्याय दिलाने के लिए कृतसंकल्पित है। उन्होंने मौके पर भी अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद सभी लोगों को पर्याप्त समय दिया। सीएम को अपने बीच पाकर आम लोगों में एक उम्मीद जगी। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यह सरकार आम जनता की समस्याओं को लेकर गंभीर है। हमारी समस्या का समाधान जल्द होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.