युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया युवक, गांव वालों ने ऐसे उतारा प्यार का बुखार...
Jharkhand Chatra Crime News झारखंड के चतरा से बड़ी खबर है। जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के बक्सपुरा गांव में मंगलवार रात्रि एक प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। प्रेमी और प्रेमिका दोनों विभिन्न जातियों के हैं।
कान्हाचट्टी (चतरा), जेएनएन। Jharkhand Chatra Crime News झारखंड के चतरा से बड़ी खबर है। जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के बक्सपुरा गांव में मंगलवार रात्रि एक प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। प्रेमी और प्रेमिका दोनों विभिन्न जातियों के हैं। इन दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हैं। दोनों शादी के लिए जिद मचाए हुए हैं।
जानकारी के अनुसार डोडागडा गांव निवासी विनोद कुमार सिंह के पुत्र चंदन कुमार सिंह का बकसपुरा गांव की एक अंतर जाति लड़की के बीच महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। मंगलवार की रात गांव वालों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के अधिकारी दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन दोनों शादी करने की जिद पर अड़े हुए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि यदि दोनों बालिग हैं, तो शादी करा दिया जाएगा।