Move to Jagran APP

Jharkhand Foundation Day: 19 साल का हुआ झारखंड, राष्‍ट्रपति-प्रधानमंत्री ने दी स्‍थापना दिवस की बधाई

Jharkhand Foundation Day सुबह नौ बजे से कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की समाधि स्थल पर राज्यपाल द्रौपदी मूर्मू एवं मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पुष्पांजलि अर्पित की।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 15 Nov 2019 08:57 AM (IST)Updated: Fri, 15 Nov 2019 05:16 PM (IST)
Jharkhand Foundation Day: 19 साल का हुआ झारखंड, राष्‍ट्रपति-प्रधानमंत्री ने दी स्‍थापना दिवस की बधाई
Jharkhand Foundation Day: 19 साल का हुआ झारखंड, राष्‍ट्रपति-प्रधानमंत्री ने दी स्‍थापना दिवस की बधाई

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड स्थापना दिवस समारोह पर शुक्रवार को विविध आयोजन किए जा रहे हैं। शुक्रवार को कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की समाधि स्थल पर राज्यपाल द्रौपदी मूर्मू एवं मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पुष्पांजलि अर्पित की। बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर नेताओं ने माल्यार्पण किया। राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, त्रिपुरा के मुख्‍यमंत्री विप्‍लव कुमार देव, छत्‍तीसगढ़ के पूर्व मुख्‍यमंत्री रमन सिंह समेत देशभर के नेताओं ने झारखंड स्‍थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं। इधर शाम छह बजे से राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें बॉलीवुड सिंगर सुखविंदर सिंह समां बांधेंगे।

loksabha election banner

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने झारखंड स्‍थापना दिवस पर ट्विटर पर अपने संदेश में लिखा- जोहार झारखंड! स्‍थापना दिवस के अवसर पर झारखंड की जनता को बधाई और शुभकामनाएं। झारखंड, प्रभूत प्राकृतिक संसाधनों और समृद्ध संस्‍कृति वाला राज्‍य है, जिस पर हम सभी को गर्व है। मेरी कामना है कि भगवान बिरसा मुंडा के आशीर्वाद से झारखंड प्रगति की नई ऊंचाइयां प्राप्त करें ।

ब्राजील दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टि्वटर पर अपने संदेश में लिखा- झारखंड की जनता को राज्य के स्थापना दिवस की बहुत-बहुत बधाई। मेरी कामना है कि झारखंड प्रगति की नित नई ऊंचाइयों को छुए और भगवान बिरसा मुंडा के समृद्ध, सशक्त और खुशहाल राज्य के सपने को साकार करे।

देश के गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संदेश में लिखा- झारखंड के स्थापना दिवस पर प्रदेश के मेरे सभी भाइयों व बहनों को हृदयपूर्वक बधाई। प्राचीन संस्‍कृति की धरोहर भगवान बिरसा मुंडा की इस पावन भूमि का वैभवशाली इतिहास है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि मुख्यमंत्री रघुवर दास जी के नेतृत्व में प्रदेश नित नये मापदंड स्थापित करेगा।

भाजपा के कार्यकारी अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने लिखा- जोहार झारखण्ड, झारखंड के स्थापना दिवस पर प्रदेश के मेरे सभी भाइयों व बहनों को बधाई। भाजपा की सरकार मुख्यमंत्री रघुवर के नेतृत्व में विकास के नये मापदंड स्थापित करेगी। भगवान बिरसा मुंडा की यह पावन भूमि हम सबके लिए वंदनीय है। इधर त्रिपुरा के मुख्‍यमंत्री विप्‍लव कुमार देव ने अपने संदेश में लिखा- प्राकृतिक संपदाओं और सौंदर्य से भरपूर राज्य झारखण्ड के निवासियों को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई। पीएम नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री रघुवर दास जी ने राज्य में विकास की रफ्तार तेज करने के लिए अथक प्रयास किए हैं। जिसने प्रदेश को नई ऊंचाई प्रदान की है।

छत्‍तीसगढ़ के पूर्व मुख्‍यमंत्री रमन सिंह ने अपने संदेश में लिखा- आज झारखंड राज्य के स्थापना दिवस पर समस्त प्रदेशवासी भाइयों-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएँ, जननायक बिरसा मुंडा की भूमि झारखंड मुख्‍यमंत्री रघुवर दास जी के नेतृत्व में विकासपथ पर सदैव गतिमान रहे एवं प्रगति के नव कीर्तिमान स्थापित करे यही कामना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.