Move to Jagran APP

Jharkhand Cabinet Expansion: यहां पढ़ें, शपथ लेने के बाद किस मंत्री ने क्या कहा

Jharkhand Cabinet Expansion. झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार का विस्तार हो गया है। मंगलवार को राजभवन में सात नए मंत्रियों ने शपथ ली।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 28 Jan 2020 07:26 PM (IST)Updated: Wed, 29 Jan 2020 09:05 AM (IST)
Jharkhand Cabinet Expansion: यहां पढ़ें, शपथ लेने के बाद किस मंत्री ने क्या कहा
Jharkhand Cabinet Expansion: यहां पढ़ें, शपथ लेने के बाद किस मंत्री ने क्या कहा

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार का विस्तार हो गया है। मंगलवार को राजभवन में सात नए मंत्रियों ने शपथ ली। इसके साथ ही हेमंत कैबिनेट में अब कुल 10 मंत्री हो गए हैं। आइए जानते हैं शपथ लेने के बाद किस मंत्री ने क्या कहा...

loksabha election banner

आज सबसे पहले मंत्री पद की शपथ लेने वाले चंपई सोरेन ने कहा कि झारखंड का गठन जिन उद्देश्यों को लेकर हुआ था, उसे पूरा करने के लिए जनता ने बहुमत दिया है। और उसे निश्चित तौर पर हम पूरा करेंगे। मंत्री बने कांग्रेस विधायक बन्ना गुप्ता ने कहा कि अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक पहुंचने की कोशिश होगी। जहां विकास नहीं है, वहां काम करेंगे। झूठ फरेब बंद होगा। आंसू पोछकर मुस्कान बांटेंगे। पहली बार मंत्री बने बादल पत्रलेख ने कहा कि पहले पूरे प्रदेश में घूमूंगा। सभी इलाकों का काम होगा और कहीं भी ऐसा नहीं लगेगा कि उस क्षेत्र की अनदेखी हो रही है। विकास का पहिया दौड़ेगा।

जोबा बोलीं- लंबा रहा है अनुभव, मिलेगा लाभ

मंत्री पद की शपथ लेने के बाद मीडिया से बात करते हुए जोबा मांझी ने कहा कि उन्हें इस मंत्री पद पर काम करने का लंबा अनुभव रहा है। इसका लाभ नई सरकार को मिलेगा। उन्होंने कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी और मेहनत से करेंगी। विभागों की प्राथमिकता के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उन्हें जो भी विभाग सौपेंगे, वह बेहतर करने का प्रयास करेंगी।

मिथिलेश ठाकुर बोले, बड़ी चुनौती है खाली खजाना

मंत्री पद की शपथ लेने के बाद मीडिया से रूबरू झामुमो के मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि नई सरकार के समक्ष वित्तीय संतुलन साधना बड़ी चुनौती है, क्योंकि राज्य का खजाना खाली है। उन्होंने भाजपा की पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि रघुवर सरकार के कार्यकाल में यहां की खनिज संपदा को लूटा गया। लोगों के अधिकारों का हनन हुआ। इसके बाद भी नई सरकार चुनौतियों का सामना मजबूती के साथ करेगी।

कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ऊर्जावान और सकारात्मक विचार रखनेवाले हैं। सरकार शीघ्र ही झारखंड के विकास को पटरी पर लाने का काम करेगी। राज्य के विकास के लिए हमने विधानसभा चुनाव के दौरान और उसके बाद जो संकल्प लिए हैं, उसे पूरा करेंगे। अपनी प्राथमिकता के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें जिस विभाग की भी जिम्मेदारी मिलेगी उसका निर्वहन पूरी कुशलता और ईमानदारी से करेंगे।

शपथ लेने के बाद सबसे पहले शिबू से मिले चंपई

शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल का अभिवादन करने के बाद चंपई सोरेन सीधे शिबू सोरेन के पास पहुंचे और उनसे आशीर्वाद लिया। उनके साथ-साथ छह विधायकों ने ङ्क्षहदी में ईश्वर के नाम पर शपथ ली जबकि हाजी हुसैन अंसारी ने उर्दू में अल्लाह के नाम पर शपथ ली। इस दौरान छोटी-छोटी चूक पर राज्यपाल ने दो मंत्रियों को टोका भी। मंत्री जोबा मांझी ने शपथ ग्रहण के दौरान शपथ पत्र के दूसरे खंड को पढऩे के क्रम में मैं शब्द छोड़ दिया था जिसपर राज्यपाल ने टोका। उनके अलावा बन्ना गुप्ता ने शपथ ग्रहण के दौरान समयक शब्द को संवाहक पढ़ा। उन्हें भी राज्यपाल ने टोका।

शिबू सोरेन से सभी मंत्रियों ने आशीर्वाद लिया

शपथ ग्रहण कार्यक्रम में सभी मंत्रियों ने शिबू सोरेन से आशीर्वाद लिया। कुछ ने उनके पैर भी छु़ए। हाजी हुसैन अंसारी, जगरनाथ महतो, जोबा मांझी, बन्ना गुप्ता, बादल और मिथिलेश ठाकुर ने भी शिबू का आशीर्वाद लिया। उनके साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह मौजूद थे, जिनका अभिवादन लगभग सभी मंत्रियों ने किया। इसी पंक्ति में मंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव, मंत्री और कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय आदि मौजूद थे।

शिबू के साथ पहुंचे मथुरा, देर से आए स्टीफन

झामुमो के दो वरिष्ठ नेताओं को मंत्री बनाए जाने की चर्चा जोरों पर थी लेकिन उनकी किस्मत दगा दे गई। दोनों को मंत्री नहीं बनाया गया। इस कारण लोगों की निगाहें उन्हें ही खोज रही थी। इनमें से टुंडी विधायक मथुरा महतो शिबू सोरेन के साथ पहुंचे जबकि स्टीफन मरांडी कार्यक्रम में देर से पहुंचे। संभवत: जाम में फंसने के कारण कार्यक्रम शुरू होने के 15 मिनट बाद वह पहुंच सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.