Move to Jagran APP

Jharkhand: भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास के खिलाफ कांग्रेस नेताओं ने की आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मंत्री केशव महतो कमलेश कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा एवं प्रवक्ता अमूल्य नीरज खलखो ने बेरमो विधानसभा के अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी से मिलकर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास...

By Vikram GiriEdited By: Published: Wed, 21 Oct 2020 05:05 AM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2020 05:05 AM (IST)
Jharkhand: भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास के खिलाफ कांग्रेस नेताओं ने की आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत
पूर्व सीएम रघुवर दास के खिलाफ कांग्रेस नेताओं ने की आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत। जागरण

रांची (राज्य ब्यूरो) । झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मंत्री केशव महतो कमलेश, कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा एवं प्रवक्ता अमूल्य नीरज खलखो ने बेरमो विधानसभा के अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी से मिलकर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास के विरुद्ध आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाया है। लिखित शिकायत दर्ज कराकर कांग्रेस नेताओं ने प्राथमिकी दर्ज करने की मांग भी की है।

prime article banner

शिकायत में कहा गया कि 17 अक्टूबर 2020 को बोकारो जिला के जरीडीह प्रखंड स्थित तिरो गांव में चुनाव प्रचार के दौरान चौपाल में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने महिलाओं को संबोधित करते हुए अपशब्दों का प्रयोग किया। कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं केशव महतो कमलेश ने शिकायत दर्ज कराने के बाद कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के अनर्गल बयानबाजी से स्पष्ट है कि भाजपा घबराहट में गाली पर उतर गई है। जिस तरह की भाषा का प्रयोग पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा किया जा रहा है उसे बेरमो की जनता क़तई बर्दाश्त नहीं करेगी। आज जिस तरह से रघुवर दास ने महिलाओं के बीच अपशब्द का प्रयोग किया है वह निंदनीय है। उनके बयान से ये लगता है कि रस्सी जल गयी पर अभी तक ऐंठन नहीं गई है। कांग्रेस नेताओं ने एसडीओ को वीडिया फुटेज भी सौंपा है।

झामुमो महासचिव की शिकायत करेगी भाजपा

इधर, भाजपा ने झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य की शिकायत चुनाव आयोग से करने का निर्णय किया है। प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने कहा कि झामुमो नेता ने मंगलवार को भाजपा के नेताओं के खिलाफ अपशब्दों का खुलकर प्रयोग किया है। उनकी भाषा आपत्तिजनक है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि झामुमो किस मुंह से राज्य की स्थापना का श्रेय लेना चाहती है। हेमंत सोरेन की सरकार में राज्य को बेचने और खरीदने वाले दोनों मौजूद हैं। झारखंड भाजपा की देन है। भाजपा विधायक लोबिन हेम्ब्रम पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि दुष्कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय सत्तापक्ष के लोग अनाप-शनाप बोल रहे हैं। राज्य में चारों तरफ अराजकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.