Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019: झारखंड के इन ब्यूरोक्रेट्स ने भी लोकतंत्र के महापर्व में निभाई अपनी भागीदारी

Lok Sabha Election 2019. झारखंड की चार सीटों पर सोमवार को मतदान हुआ। लोकतंत्र के इस महापर्व में आम जनता के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने में जुटे रहे।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 06 May 2019 02:23 PM (IST)Updated: Mon, 06 May 2019 06:57 PM (IST)
Lok Sabha Election 2019: झारखंड के इन ब्यूरोक्रेट्स ने भी लोकतंत्र के महापर्व में निभाई अपनी भागीदारी
Lok Sabha Election 2019: झारखंड के इन ब्यूरोक्रेट्स ने भी लोकतंत्र के महापर्व में निभाई अपनी भागीदारी

रांची, जेएनएन। Lok Sabha Election 2019 - लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत सोमवार को झारखंड की चार संसदीय सीटों खूंटी, हजारीबाग, कोडरमा और रांची में मतदान हुआ। भारी संख्या में मतदाता अपने घरों से निकलकर मतदान केंद्रों तक पहुंचे। प्राप्‍त आंकड़ों के अनुसार 63.72 फीसद वोटिंग हुई।

loksabha election banner

लोकतंत्र के इस महापर्व में आम जनता के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने में जुटे रहे। झारखंड के डीजीपी डीके पांडेय अपनी पत्नी के साथ वोट डालने पहुंचे। वे अपने बूथ के पहले मतदाता बने। इधर, रांची में कृषि सचिव पूजा सिंघल ने भी एटीआइ में अपने पति के साथ मतदान किया। तस्‍वीरों में देखिए किन-किन नौकरशाहों ने अपने मत का प्रयो‍ग किया।

मोरहाबादी मैदान के बूथ में वोट देने के बाद एसटीएफ डीआइजी साकेत कुमार सिंह अपनी पत्नी के साथ।

रामगढ़ एसपी निधि द्विवेदी ने हुहुवा सखी बूथ में मतदान किया। मुख्‍य सचिव डीके तिवारी ने धुर्वा स्थित मतदान केंद्र 371 में वोट डाला।

रामगढ़ एसपी निधि द्विवेदी ने हुहुवा सखी बूथ में अपने पति के साथ किया मतदान।

हजारीबाग में नूरा स्थित जिला मत्स्य कार्यालय मतदान केंद्र (189) में मतदान करने के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला अपनी पत्‍नी नेहा अरोड़ा के साथ।
 

पुलिस लाइन स्थित मतदान केंद्र में वोट देकर निकलते मुख्य निर्वाचन आयोग अपने परिवार के साथ।

वोट डालने के बाद डीआइजी पंकज कंबोज।

खूंटी अंचल कार्यालय बूथ पर वोट डालने के लिए कतार में लगे उपयुक्त सूरज कुमार।

सिमडेगा उपायुक्त विप्रा भाल ने एसएस प्लस टू बालिका विद्यालय में किया मतदान। रांची में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी सह व्यवहार न्यायाधीश अनुज कुमार ने रामगढ़ के गोला प्रखंड के बरलंगा स्थित बूथ संख्या 400 में मतदान किया।

मतदान के दौरान एक तरफ उनपर सुचारु और शांतिपूर्ण मतदान के लिए व्यवस्था को सुदृढ़ करने की चुनौती रही तो दूसरी तरफ उन्‍होंने अपने मतदान के अधिकार का भी प्रयोग किया। आम जनता के साथ कतार में खड़े हुए और अपने मत का प्रयोग किया। रांची के डीसी रे महिमापत राय ने अपनी प्रशासनिक जिम्मेदारी को निभाते हुए राजधानी में वोट डाला। इसी तरह खूंटी, हजारीबाग और कोडरमा में भी उपायुक्त, एसपी ने मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डाले।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.