Jharkhand Budget: सत्ता पक्ष ने झारखंड बजट को सराहा, जानें किसने क्या कहा
Jharkhand Budget Political Reaction रामेश्वर उरांव ने कहा कि समय कितना भी मुश्किल हो विकास का पहिया नहीं थमने देंगे। विधायक दीपिका पांडे सिंह ने कहा है कि महागठबंधन की सरकार हमेशा गरीबों माध्यम वर्ग किसानों मजदूरों और युवाओं की सरकार है।
रांची, जेएनएन। Jharkhand Budget Political Reaction झारखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए बजट पेश कर दिया है। राज्य के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने विधानसभा में बुधवार को वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 91,277 करोड़ का बजट अनुमान प्रस्तुत करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति का विकास है। सरकार प्रत्येक वर्ष ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले पलायन को रोकने और ऐसे लोगों को राज्य में ही जीविकोपार्जन के साधन उपलब्ध कराने के प्रति प्रतिबद्ध है। इधर, राज्य के नेताओं ने इस पर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
रामेश्वर उरांव ने कहा कि- समय कितना भी मुश्किल हो, विकास का पहिया नहीं थमने देंगे, चुनौतियां लाख हों, झारखंड को नहीं रुकने देंगे, बनायेंगे बुलंद झारखंड!
विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने कहा है कि महागठबंधन की सरकार हमेशा गरीबों, माध्यम वर्ग, किसानों, मज़दूरों और युवाओं की सरकार है। बजट सरकार ने सोच-विचार के साथ तैयार किया है। राज्य सरकार के बजट में कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा व कल्याण पर विशेष बल दिया गया है।