Move to Jagran APP

Jharkhand Budget: गुरुजी किचन में ₹5 में भोजन, पढ़ें झारखंड बजट की मुख्‍य घोषणाएं

Highlights of Jharkhand Budget 2021 नए वित्तीय वर्ष के लिए कई महत्वपूर्ण योजनायों की भी घोषणा की गई है। वित्‍त मंत्री ने कहा कि कोरोना के कारण राज्‍य के राजस्‍व में कमी आई है। मनरेगा मजदूरी भी बढ़ाई गई है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 03 Mar 2021 02:51 PM (IST)Updated: Wed, 03 Mar 2021 06:20 PM (IST)
Jharkhand Budget: गुरुजी किचन में ₹5 में भोजन, पढ़ें झारखंड बजट की मुख्‍य घोषणाएं
Highlights of Jharkhand Budget 2021 वित्‍त मंत्री ने कहा कि कोरोना के कारण राज्‍य के राजस्‍व में कमी आई है।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Highlights of Jharkhand Budget 2021 झारखंड विधानसभा का बजट आज पेश कर दिया गया है। इसमें सरकार ने कई नई घोषणाएं की हैं। नए वित्तीय वर्ष के लिए कई महत्वपूर्ण योजनायों की भी घोषणा की गई है। वित्‍त मंत्री ने कहा कि कोरोना के कारण राज्‍य के राजस्‍व में कमी आई है। कहा कि सरकार कृषि के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। यहां पढ़ें झारखंड बजट की मुख्‍य बातें...

loksabha election banner
  • समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना के तहत हर जिले से ग्राम का चयन करते हुए बिरसा ग्राम के रूप नामित के लिए 61 करोड़ का बजट उपबंध किया गया है।
  • गो मुक्ति धाम की स्थापना होगी। दुमका के मसलिया में मेगालिफ्ट सिंचाई योजना लागू की जाएगी।
  • राज्‍य में दालभात केंद्रों से अतिरिक्त गुरुजी किचन योजना चलाई जाएगी। इसके तहत पांच रुपये में भोजन दिया जाएगा।
  • शहीद ग्राम विकास योजना के लिए पांच करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे। झारखंड खुला विश्वविद्यालय की स्थापना होगी।
  • मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक, पिछड़ा वर्ग तथा दिव्यांग युवाओं को स्वरोजगार के लिए अनुदान दिया जाएगा।
  • लुगुबुरू और रजरप्पा पर्यटन स्थल का विकास किया जाएगा।

किस सेक्टर में क्या

युवा

  • युवाओं के कौशल विकास के लिए कौशल विद्या अकादमी की स्थापना होगी।
  • छात्र-छात्राओं को रोजगार एवं प्रशिक्षण का अवसर प्रदान करने के लिए केंद्रीय प्लेसमेंट सेल का गठन होगा।
  • वित्तीय वर्ष 2021-22 से नई योजना मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना (बेरोजगारी भत्ता) शुरू की जाएगी।
  • मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के तहत दस युवाओं को देश के बाहर उच्च शिक्षा मास्टर डिग्री या एमफिल के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी।

महिला

  • महिला महाविद्यालयों में 300 बेड के छात्रावास का निर्माण कराया जाएगा।  
  • हड़‍िया-दारू निर्माण एवं बिक्री में लगीं 15,063 महिलाओं को आजीविका से जोड़ा गया है। शेष महिलाओं की पहचान कर इस वर्ष आजीविका से जोड़ा जाएगा।
  • सखी मंडलों द्वारा निर्मित उत्पादों (पलाश ब्रांड) को बाजार उपलब्ध कराकर महिलाओं की आय में वृद्धि।

किसान

  • किसानों की कर्ज माफी के लिए 50 करोड़ रुपये के प्रविधान।
  • जोड़ा बैल वितरण की योजना शुरू होगी। गोपालकों से बाछा लेकर बैल तैयार कर किसानों के बीच वितरित किए जाएंगे।
  • किसानों एवं व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय के लिए चैंबर ऑफ फार्मर्स का गठन किया जाएगा। कृषक समूह विकसित होंगे तथा लघुृ कृषि उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।
  • झारखंड राज्य उद्यान प्रोत्साहन सोसाइटी का गठन होगा। इससे बागवानी योजनाओं को मजबूती मिलेगी। 

स्वास्थ्य

  • पोषण पर राज्य सरकार 500 करोड़ रुपये खर्च करेगी। 24.14 लाख बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को मशीनी परिष्कृत पूरक पोषाहार आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा।
  • 108 आपातकालीन एंबुलेंस सेवा के तहत 117 नए एंबुलेंस का संचालन किया जाएगा। 337 एंबुलेंस पहले से संचालित हैं।
  • राष्ट्रीय राजमार्गों पर निर्मित एवं निर्माणाधीन 10 ट्रामा सेंटरों को मानव संसाधन व मशीन-उपकरण से लैस किया जाएगा। इसके अलावा 48 अन्य दुर्घटना संभावित स्थानों की पहचान की गई है जहां ट्रामा सेंटर स्थापित किए जाएंगे।
  • रांची के निर्माणाधीन 500 बेड वाले सदर अस्पताल को मार्च 2021 तक पूरा कर संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
  • धनबाद तथा जमशेदपुर स्थित मेडिकल कालेजों के अलावा प्रमंडलीय मुख्यालयों में स्थित जिला अस्पतालों, साहिबगंज जिला अस्पताल को विशेषज्ञ चिकित्सक एवं आवश्यक मशीन-उपकरण से सुसज्जित किया जाएगा।

शिक्षा

  • 2021-22 से लागू होगी राष्ट्रीय शिक्षा नीति। बजट में दस करोड़ रुपये के किए गए प्रविधान।
  • शत-प्रतिशत साक्षरता दर हासिल करने के लिए नई योजना पढ़ना-लिखना अभियान शुरू होगा।   
  • उच्च माध्यमिक कक्षाओं में शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद को बढ़ावा दिया जाएगा।
  • झारखंड जनजातीय एवं झारखंड खुला विश्वविद्यालय की स्थापना होगी।

अन्य

  • प्रत्येक प्रमंडलों में एक-एक गो मुक्ति धाम की स्थापना होगी। इसमें मृत गायों के शरीर को पवित्र तरीके से निष्पादित किया जाएगा।  
  • सभी गांवों में एक-एक सिदो-कान्हो खेल क्लब की स्थापना होगी।
  • दाल-भात केंद्रों के अतिरिक्त गुरुजी किचन योजना होगी शुरू। ।
  • हजारीबाग के गोरियाकरमा एवं खूंटी में चूजा प्रजनन केंद्र की स्थापना होगी।
  • गिरिडीह को सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.