Move to Jagran APP

JAC 10th Result 2020: लातेहार के मनीष कटियार बने स्‍टेट टॉपर, यहां देखें टॉप 10 की LIST

Jharkhand Board 10th Result. आज दोपहर शिक्षा मंत्री जगन्‍नाथ महतो ने जैक परिसर में रिजल्‍ट जारी किया। परीक्षार्थी जैक की वेबसाइट पर अपना रिजल्‍ट देख सकते हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 08 Jul 2020 01:32 PM (IST)Updated: Thu, 09 Jul 2020 06:25 AM (IST)
JAC 10th Result 2020: लातेहार के मनीष कटियार बने स्‍टेट टॉपर, यहां देखें टॉप 10 की LIST
JAC 10th Result 2020: लातेहार के मनीष कटियार बने स्‍टेट टॉपर, यहां देखें टॉप 10 की LIST

रांची, जेएनएन। झारखंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्‍ट जारी हो गया है। बोर्ड परीक्षा में सफल हुए छात्र-छात्राएं उत्‍साहित दिख रहे हैं। लातेहार स्थित नेतरहाट विद्यालय के मनीष कुमार कटियार स्‍टेट टॉपर बने हैं। नेतरहाट स्‍कूल के इस छात्र ने 490 अंक लाकर स्‍टेट टॉप किया है। इस विद्यार्थी का रोल कोड 33006 और रोल नंबर 0022 है। इसके अलावा दूसरे नंबर पर तीन विद्यार्थी हैं। रोल कोड 33006 के 0021, 0043 और 0056 रोल नंबर के विद्यार्थी ने 488 अंक लाकर दूसरा स्‍थान प्राप्‍त किया है।

loksabha election banner

गरीबी में पले स्टेट टॉपर मनीष ने कहा, आइएएस बनूंगा, गांव में मिट्टी का मकान नहीं रहने दूंगा

झारखंड अधिविद्य परिषद की 10वीं बोर्ड परीक्षा में स्टेट टॉपर घोषित किये गए मनीष कुमार कटियार गरीब परिवार से आते हैैं। संकल्प के धनी और मेहनती मनीष ने कभी भी इसे आगे बढऩे की राह में बाधक नहीं बनने दिया। मनीष के स्टेट टॉपर बनने पर बुधवार को उसके पैतृक गांव साहिबगंज के तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के दरलाघाट में खुशी का माहौल था। 500 में 490 अंक हासिल करने वाले मनीष को गणित में 100 में 100 अंक मिले हैैं। उसके टॉपर बनने की खबर उसे सबसे पहले नेतरहाट स्कूल के प्राचार्य संतोष सिंह ने दी।

मनीष ने अपने रिजल्ट पर खुशी जताते हुए कहा कि इससे उसका आत्मविश्वास और बढ़ा है। अपने भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करते हुए मनीष ने कहा कि मेरी इच्छा आइएएस अफसर बनने की है। सक्षम बना तो गांव में किसी का मकान मिट्टïी का नहीं रहने दूंगा। सबकी गरीबी दूर करने और उन्हें साधनसंपन्न बनाने की कोशिश करूंगा।  मैं चाहता हूं कि मैैं और मेरे भाई बहन जिस संघर्ष भरे माहौल में पढ़ रहे हैं, उस हाल में पढ़ाई के लिए गांव का कोई भी विद्यार्थी विवश न रहे। मनीष अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को देता है। उसने बताया कि वह 10 से 12 घंटे पढ़ता है। संपूर्णता में पढ़ाई ही सफलता का मूल मंत्र। पढ़ाई में शार्ट कट से बचना चाहिए।

मनीष के पिता देवाशीष भारती उर्फ केदार महतो ने बताया कि उन्हें यकीन हो गया कि उनका बेटा उनके सपनों को पूरा करेगा। देवाशीष ने बताया कि वह गरीब किसान हैं, लेकिन गरीबी को कभी बेटे की पढ़ाई में बाधक नहीं बनने दिया। बुधवार को रिजल्ट आने पर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने बताया कि मनीष शुरू से मेधावी रहा है। उसका रिजल्ट अच्छा आएगा इसकी उम्मीद थी, लेकिन सूबे में पहले स्थान पर आएगा, इसकी उम्मीद नहीं थी।

प्रशासनिक सेवा में जाने की स्टेट टॉपर मनीष की तमन्ना

साहिबगंज के तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के दरलाघाट गांव के देवाशीष भारती उर्फ केदार महतो के बेटे मनीष कुमार कटियार ने मैट्रिक की परीक्षा में सूबे में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उसे गणित में सौ में सौ अंक मिले। देवाशीष व सुगिया देवी के तीन पुत्र-पुत्रियों में मनीष पहले स्थान पर है। दूसरे नंबर पर बेटी रेणु है जो गोड्डा में बिरसा मुंडा पब्लिक स्कूल में पढ़ती है। तीसरे नंबर पर बेटा निलेश है वह भी गोड्डा रजौनकलां के ज्ञान गंगा आवासीय विद्यालय में पढ़ता है। देवाशीष स्वयं किसान हैं तथा आजसू से जुड़े हुए हैं। पत्नी सुगिया देवी गृहणी हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी न होने के बाद भी वे बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देते हैं। पहली कक्षा में ही मनीष का नामांकन गोड्डा के श्री राम पब्लिक स्कूल में कराया। वहां से उसने कक्षा छह तक की पढ़ाई की।

इसी दौरान वह अन्य स्कूलों में नामांकन के लिए कई प्रतियोगिता परीक्षाओं में शामिल हुआ। उसका चयन नेतरहाट में हो गया जहां से उसने मैट्रिक की परीक्षा दी। परीक्षा समाप्त होने व लॉकडाउन की वजह से वह इन दिनों घर पर ही रह रहा है। बुधवार को रिजल्ट आने पर उसे खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसने बताया कि अच्छा रिजल्ट आएगा इसकी उम्मीद तो थी लेकिन सूबे में पहले स्थान पर आएगा, इसकी उम्मीद नहीं थी। उसने बताया कि वह पढ़ लिखकर प्रशासनिक सेवा में जाना चाहता है। वह अपनी उपलब्धि का श्रेय माता- पिता व गुरुजनों को देता है। उन्होंने बताया कि वह 10 से 12 घंटा पढ़ता था। देवाशीष कहते हैं कि मनीष शुरू से ही मेधावी था। वह अच्छा तो करेगा लेकिन स्टेट टॉपर होगा इसकी उन्हें भी उम्मीद नहीं थी। साइंस काफी मजबूत है।

लातेहार नेतरहाट के छात्र मनीष कटियार बने स्‍टेट टॉपर।

दो छात्र 487 अंक लाकर तीसरे नंबर पर हैं। इनका रोल नंबर 0002 और 0017 है। तीन विद्यार्थी 486 अंक लाकर चौथे स्‍थान पर हैं। इनका रोल नंबर 0001, 0011 और 0048 है। इसमें से 0048 रोल नंबर वाले छात्र का रोल कोड 41023 है। तीन विद्यार्थी 485 अंक लाकर पांचवें स्‍थान पर हैं। इनका रोल कोड 11018 और रोल नंबर 0117, रोल कोड 33006 और रोल नंबर 0050 और रोल कोड 33006 और रोल नंबर 0060 है। आज दोपहर एक बजे शिक्षा मंत्री जगन्‍नाथ महतो ने जैक परिसर में रिजल्‍ट जारी किया। परीक्षार्थी जैक की वेबसाइट पर अपना रिजल्‍ट देख सकते हैं। रिजल्‍ट देखने के लिए जाएं jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर।

ये हैं झारखंड बोर्ड परीक्षा के स्टेट टॉप टेन

क्रम सं. - नाम - अंक - स्कूल

1. मनीष कुमार कटियार - 490 - नेतरहाट

2. कुंदन कुमार - 488 - नेतरहाट

2. आयुष कुमार हिंद - 488 - नेतरहाट

2. सिद्धार्थ कुमार - 488 - नेतरहाट

3. आदित्य हर्ष - 487 - नेतरहाट

3. जतिन राज - 487 - नेतरहाट

4. सुहाना सिंह - 486 - नेतरहाट

4. बलवंत कुमार - 486 - नेतरहाट

4. सलोनी कुमारी - 486 - आरके हाई स्कूल सरियाहाट

5. सीमब जरीन - 485 - एसएस डोरंडा

5. बिश्वजीत महतो - 485 - नेतरहाट

5. विनीत भगत - 485 - नेतरहाट

6. देवेश कुमार महतो - 484 - एसएस, चिलदाग

6. कनक गुप्ता - 484 - संत अन्ना, रांची

6. लक्ष्मी कुमारी - 484 - आरटीसी, मूरी

6. अभय कुमार - 484 - एसएस विद्यामंदिर, डाल्टनगंज

7. सुप्रिया कुमारी - 483 - इंदिरा गांधी, हजारीबाग

7. लक्ष्मण हेब्रम - 483 - नेतरहाट

8. निशत अंजुम - 482 - संत अन्ना, रांची

8. कशिश कुमारी - 482 - संत अन्ना, रांची

8. सांभवी कुमारी - 482 - जेएमजे, डोरंडा

8. आभा कुमारी - 482 - एसएसवीएम, गेतलसूद

8. राजवीर उरांव - 482 - नेतरहाट

8. अमन कुमार झा - 482  - एसबी राय, सिमरा

9. मेधा कुमारी गुप्ता -481 - संत अन्ना, रांची

9. प्रिया कुजूर - 481 - संत अन्ना, रांची

9. सिमरन नवरीन - 481 - संत अन्ना, रांची

9. भारती कुमारी - 481 - बीसी गल्र्स हाई स्कूल, रांची

9. कनक प्रिया - 481 - प्रस्तावित हाई स्कूल, कांके

9. मनोरंजन बास्की - 481 - प्रोप सनरेज हाई स्कूल, पलजोरी

10. सुरज कुमार - 480 - गवर्मेंट हाई स्कूल, बरियातू

10. रितु कुमारी - 480 - जेएमजे हाई स्कूल, डोरंडा

10. निशा कुमारी - 480 - आरबीबी हाई स्कूल, राजगंज

10. अजित कुमार - 480 - हाई स्कूल, तरनारी

मैट्रिक की परीक्षा में नेतरहाट आवासीय विद्यालय के छात्रों के उत्कृष्ट सफलता पर प्राचार्य डा. संतोष कुमार सिंह ने कहा कि छात्रों ने अपनी मेहनत की बदौलत विद्यालय की गौरवमयी परंपरा को कायम रखा। छात्रों की उत्कृष्ट सफलता को शिक्षकों की लगन व छात्रों की मेहनत का प्रतिफल बताते हुए प्राचार्य डा. संतोष कुमार सिंह ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट रास्ता नहीं है। यही कारण है कि स्कूल की कार्य संस्कृति और वातावरण आज भी कायम है।

एस एस डोरंडा प्लस टू बालिका उच्च विद्यालय की छात्रा सीमाब जरीन रांची की टॉपर बनीं। अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव जिला विद्यालय राँची के प्रथम 5 छात्रों के अंकों का विवरण इस प्रकार रहा।

1. सौरभ कुमार - 461 (92.2%)

2. सोनू बेदिया -  455  (91%)

3. ऋतिक अग्रवाल- 448 (89%)

4. अविनाश उराँव - 430  (86%)

5.आशीष नायक - 408   (81.6%)

पिछले साल 2019 में मैट्रिक की परीक्षा में 99.29 फीसद अंक हासिल कर हजारीबाग की प्रिया राज टॉपर बनी थी। मैट्रिक की परीक्षा में टॉप टेन स्थान हासिल करने वालों में लातेहार स्थित नेतरहाट आवासीय स्कूल के छात्रों तथा हजारीबाग स्थित इंदिरा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं का दबदबा रहा था। स्थिति यह रही कि टॉप टेन में शामिल 33 विद्यार्थियों में 30 बच्चे इन दोनों स्कूलों के थे।

यह भी पढ़ें: JAC 10th Result 2020: झारखंड बोर्ड परीक्षा में कोडरमा का रिजल्‍ट सबसे बेहतर, पाकुड़ का प्रदर्शन सबसे खराब

यह भी पढ़ें: Jharkhand JAC 10th Result 2020: 10वीं का रिजल्‍ट जारी, 75% हुए पास; परिणाम यहां देखें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.