Move to Jagran APP

JAC 12th Result 2020 Toppers: इंटर साइंस में गिरिडीह का अमित स्‍टेट टॉपर, नीतीश सेकेंड टॉपर; देखें Toppers List

JAC 12th Result 2020 Toppers LIST इंटर विज्ञान में 59% वाणिज्य में 77.37% कला 82.53 % छात्र सफल रहे हैं। विज्ञान में 75638 छात्रों में 44626 छात्रों ने उत्‍तीर्णता प्राप्‍त की।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 17 Jul 2020 06:19 PM (IST)Updated: Sat, 18 Jul 2020 09:12 AM (IST)
JAC 12th Result 2020 Toppers: इंटर साइंस में गिरिडीह का अमित स्‍टेट टॉपर, नीतीश सेकेंड टॉपर; देखें Toppers List
JAC 12th Result 2020 Toppers: इंटर साइंस में गिरिडीह का अमित स्‍टेट टॉपर, नीतीश सेकेंड टॉपर; देखें Toppers List

रांची, जासं। JAC 12th Result 2020 DECLARED झारखंड एकेडमिक काउंसिल, जैक ने शुक्रवार को इंटर 12वीं बोर्ड के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस बार साइंस, आटर्स और कॉमर्स के परीक्षाफल एकसाथ ही प्र‍काशित किए गए हैं। गिरिडीह के सरिया का अमित कुमार विज्ञान का स्टेट टॉपर बना है। अमित मैट्रिक में भी स्टेट टॉपर था। अमित गरीब परिवार से आता है। इसके पिता बैट्री मरम्मत का काम करते हैं। हजारीबाग के इंटर साइंस कॉलेज के नीतीश कुमार केसरी बने स्टेट के सेकेंड टॉपर बने हैं। नीतीश ने 452 अंक हासिल किया है। इस बार इंटर साइंस में चौथे स्थान पर हजारीबाग इंटर साइंस कॉलेज का छात्र रुपेश कुमार यादव है।

loksabha election banner

शहरी विद्यार्थियों पर भारी पड़ी गांवों की प्रतिभा

पढ़ाई के मामले में शहर की अपेक्षा सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे आगे निकल रहे हैं। गत दिन जारी मैट्रिक और इंटर की परीक्षाओं के परिणाम से इसकी पुष्टि भी होती है। मैट्रिक और इंटर दोनों ही परीक्षाओं में ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे ही शहरी बच्चों पर भारी पड़े हैं। सबसे अधिक टापर देने वाले स्कूल-कालेजों में अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों से ही हैं । इंटर के विज्ञान संकाय में  +2 एसआरएसएस हाई स्कूल सरिया ने स्टेट टापर दिया है। यहां के छात्र अमित कुमार अपनी प्रतिभा के बल पर न केवल जिला, बल्कि राज्य स्तर में पहले पायदान पर रहा है। हां, शहर से सटे माडल स्कूल पचंबा ने आर्ट्स तो जिला मुख्यालय के +2 हाई स्कूल गिरिडीह ने कॉमर्स में जिला टापर दिया है। इसके अलावा तीनों संकायों से जिला के टाप टेन में  शामिल अधिकांश छात्र-छात्राएं ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूल-कालेज से ही पढ़े हैं ।

इंटर साइंस : स्टेट टॉप 10 की सूची

नाम - स्कूल - अंक

  • 1. अमित कुमार - +2 एसआरएसएसआर हाई स्कूल, सुरिया, गिरीडीह - 457
  • 2. नीतीश कुमार केशरी - इंटर साइंस कॉलेज, हजारीबाग - 452
  • 3. मुकेश कुमार - मारवाड़ी कॉलेज, रांची - 451
  • 3. तपस्वी मित्तल - संत जेवियर कॉलेज, रांची - 451
  • 3. रमा कुमारी दुबे - संत जेवियर कॉलेज, रांची - 451
  • 4. सूरज कुमार - संत जेवियर कॉलेज, रांची - 449
  • 4. रुपेश कुमार यादव - इंटर साइंस कॉलेज, हजारीबाग - 449
  • 4. राहुल मंडल - नाला इंटरमीडिएट कॉलेज, नाला - 449
  • 5. लक्ष्मी कुमारी - उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, रांची - 448
  • 5. नेहा कुमारी - इंटर साइंस कॉलेज, हजारीबाग - 448
  • 5. सूरज देव मेहता - इंटर साइंस कॉलेज, हजारीबाग - 448
  • 5. अमन कुमार - इंटर +2 स्कूल, गोड्डा - 448
  • 6. सुभम कुमार - इंटर साइंस कॉलेज, हजारीबाग - 447
  • 7. गौरव कुमार - संत जेवियर कॉलेज, रांची - 446
  • 7. सचिन कुमार महतो - इंटर साइंस कॉलेज, हजारीबाग - 446
  • 7. मनीष प्रसाद - इंटर साइंस कॉलेज, हजारीबाग - 446
  • 8. ऋतिक राज - इंटर साइंस कॉलेज, हजारीबाग - 445
  • 9. शशांक राज - संत जेवियर कॉलेज, रांची - 443
  • 9. अमीषा कुमारी गुप्ता - उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, रांची - 443
  • 9. सुबोध कुमार - इंटर साइंस कॉलेज, हजारीबाग - 443
  • 9. रोजी परवीन - एसएस +2 हाई स्कूल, बोकारो - 443
  • 10. आर्यन राज - संत जेवियर कॉलेज, रांची - 442
  • 10. दिगंबर कुमार - संत जेवियर कॉलेज, रांची - 442
  • 10. विशाल कुमार मेहता - इंटर साइंस कॉलेज, हजारीबाग - 442
  • 10. बिपिन साव - इंटर साइंस कॉलेज, हजारीबाग - 442
  • 10. रंजीत दांगी - इंटर साइंस कॉलेज, हजारीबाग - 442

बता दें कि विज्ञान संकाय से टाप टेन में  11 छात्र-छात्राएं शामिल हैं । ये सभी ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूल-कालेजों के ही विद्यार्थी रहे हैं । आर्टस के भी 10 जिला टापरों में  छह ग्रामीण और चार शहरी क्षेत्र के स्कूल-कालेज के विद्यार्थी रहे हैं । इसी तरह कॉमर्स में  ग्रामीण क्षेत्रों के छह विद्यार्थियों ने जिला के टाप टेन में अपनी जगह बनाई है। इसमें भी शहरी क्षेत्र के मात्र चार विद्यार्थी ही शामिल हैं ।

मैट्रिक में शहर से नहीं निकला एक भी टापर

बात यदि मैट्रिक परीक्षा की करें तो इसमें ग्रामीण बच्चे ही अव्वल रहे हैं। मैट्रिक में जिला खेती टाप टेन में कुल 14 बच्चों ने अपनी जगह बनाई है। ये सभी ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों से ही पढ़ाई करने वाले बच्चे हैं ।

संसाधन में आगे, पढ़ाई में पीछे

बताते चलें कि ग्रामीण क्षेत्रों की अपेक्षा शहर के स्कूल-कालेजों में अधिक संसाधन उपलब्ध हैं । साथ ही यहां अधिक शिक्षक भी हैं, लेकिन पढ़ाई के मामले में ये पिछड़ रहे हैं ।

स्टेट टॉपर -कॉमर्स

  • 1. शुभम कुमार ठाकुर- संत जेवियर रांची-
  • 2. रुपा कुमारी- प्लस टू चुन्नीलाल उवि लोहरदगा- 448
  • 3. अंकिता अग्रवाल- उर्सुलाइन इंटर कॉलेज रांची- 445
  • 4.सबा परवीन- उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, रांची- 443
  • 5. जीतू सिंह- जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज- 438
  • 6.उज्ज्वल कुमार- संत जेवियर रांची - 437
  • 7.रीमा कुमारी -उर्सुलाइन इंटर कॉलेज- 436
  • 8. शिवानी कुमारी-उर्सुलाइन इंटर कॉलेज- 435
  • 8. श्रुति कुमारी- उर्सुलाइन इंटर कॉलेज- 435
  • 9. शफीक यासमीन- उर्सुलाइन इंटर कॉलेज- 433
  • 10. अंकिता- उर्सुलाइन इंटर कॉलेज- 432

इस बार विज्ञान संकाय में 58.99 प्रतिशत छात्रों ने सफलता अर्जित की है। वाणिज्‍य संकाय में इस साल 77.37 फीसद छात्र सफल रहे। वहीं कला संकाय में 82.53 प्रतिशत छात्रों ने सफलता पाई। जैक की इंटर परीक्षा का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जारी किया गया है।

आर्ट्स : स्टेट टॉप 10 की सूची

नाम - स्कूल - अंक

  • 1. नंदिता हरिपाल - जमशेदपुर विमेंस कॉलेज, जमशेदपुर - 419
  • 2. प्रेरणा राज - रांची विमेंस कॉलेज - 418
  • 2. ज्योति कुमारी - उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, रांची - 418
  • 3. सुजाता कुमारी - बीपीएम +2 हाई स्कूल बुढमा माइंस, जमशेदपुर - 416
  • 4. मनीषा कुमारी - संत जेवियर कॉलेज, रांची - 415
  • 4. प्रियंका सोरेन - उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, रांची - 415
  • 5. इंदु कुमारी - निर्मला कॉलेज, रांची - 414
  • 6. स्वाति कुमारी - उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, रांची - 412
  • 7. अर्चना बनसाइर - उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, रांची - 411
  • 7. किरण कुमारी मेहता - उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, रांची - 411
  • 8. मुस्कान तबस्सुम - मारवाड़ी विमेंस कॉलेज - 410
  • 8. श्रुति मुस्कान - संत जेवियर कॉलेज, रांची - 410
  • 9. नंदिता सिंह - उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, रांची - 409
  • 10. वर्षा कुमारी - संत अन्ना इंटरमिडिएट कॉलेज - 408
  • 10. गरीमा कुमारी - संत अन्ना इंटरमिडिएट कॉलेज - 408
  • 10. रहीला परवीन - संत इग्नातुस इंटर कॉलेज, गुमला - 408

झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने जैक कार्यालय में इस साल के इंटर परीक्षा परिणाम की घोषणा की। उन्‍होंने बताया कि जैक बोर्ड ने शुक्रवार को एक साथ ही तीनों संकाय विज्ञान, कला और वाणिज्य के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस बार विज्ञान में 59%, वाणिज्य में 77.37%, कला 82.53 %, छात्र सफल रहे हैं।

इस साल की इंटर विज्ञान परीक्षा में 75638 छात्र शामिल हुए। इनमें कुल 44626 छात्रों ने सफलता प्राप्‍त की है। इंटर साइंस में इस बार 17441 छात्र प्रथम श्रेणी में सफल रहे। जबकि 25735 छात्रों ने द्वितीय श्रेणी में उत्‍तीर्णता पाई है। इस वर्ष 1406 छात्र तृतीय श्रेणी में सफल हुए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.