Move to Jagran APP

मजबूत सरकार बनाम मजबूर सरकार के बीच होगी 2019 की लड़ाई : मंगल पांडेय

Mangal Pandey. झारखंड भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रभारी ने कहा कि महागठबंधन ढकोसला है। पीएम मोदी नए भारत के निर्माण में लगे हैं। जबकि विपक्ष मोदी हटाओ अभियान में जुटा है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 18 Jan 2019 03:33 PM (IST)Updated: Fri, 18 Jan 2019 03:33 PM (IST)
मजबूत सरकार बनाम मजबूर सरकार के बीच होगी 2019 की लड़ाई : मंगल पांडेय
मजबूत सरकार बनाम मजबूर सरकार के बीच होगी 2019 की लड़ाई : मंगल पांडेय

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड भाजपा के लोकसभा प्रभारी मंगल पांडेय ने कहा कि 2019 का लोकसभा चुनाव मजबूत सरकार बनाम मजबूर सरकार के बीच लड़ा जाएगा। गुरुवार को भाजपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा ने मिशन 2019 को लेकर बिगुल फूंक दिया है। पार्टी तेजी के साथ लोकसभा की तैयारी में जुट गई है।

loksabha election banner

मंगल पांडेय ने कहा कि भाजपा ने पिछले साढ़े चार वर्षों में देश को एक मजबूत सरकार दी है, ऐसी सरकार जो हर स्तर पर निर्णय लेती है। वहीं दूसरी तरफ विपक्ष मजबूर सरकार बनाने के लिए जद्दोजहद कर रहा है। कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए भारत के निर्माण में लगे हुए हैं। उन्होंने 2022 तक ऐसे भारत की कल्पना की है जिसमें गरीबी, गंदगी, बीमारी, भ्रष्टाचार, आतंकवाद और तुष्टिकरण से देश मुक्तहोगा। प्रधानमंत्री देश के लिए सोच रहे हैं और विपक्ष मोदी हटाओ में लगा हुआ है। विपक्ष का एकमात्र एजेंडा यही है।

पांडेय ने कहा कि महागठबंधन ढ़कोसला के सिवा कुछ नहीं है। महागठबंधन में वैसे दल एक साथ होने की बात कर रहे हैं जिनकी राजनीति कांग्रेस के विरोध में शुरू हुई थी। यूपीए सरकार में हुए घोटालों की भी चर्चा की। कहा कि कांग्रेस ने बैंक लोन देने में भ्रष्टाचार किया और प्रधानमंत्री ने तीन लाख करोड़ रुपये लोन का पैसा वसूलने का काम किया है। पांडेय बोले, सोनिया गांधी पांच हजार करोड़ के घोटाले में जमानत पर हैं। राहुल गांधी भी बेल पर चल रहे हैं।

मंगल पांडेय ने कहा, भाजपा गठबंधन राज्य और राष्ट्र के विकास के लिए काम करता है जबकि कांग्रेस सिर्फ धोखा देने के लिए गठबंधन करती है। जनता कांग्रेस के इस चरित्र को पांच बार देख चुकी है। चौधरी चरण सिंह की सरकार से लेकर वीपी सिंह, चंद्रशेखर, गुजराल और देवगौड़ा की सरकार कांग्रेस के धोखे के कारण ही गिरी थी। ताजा उदाहरण कर्नाटक का है। वहां की स्थिति सभी देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा एनडीए सहयोगियों के साथ आगे बढ़ रही है। हमारा 24 दलों का गठबंधन था आज हम 35 दलों के साथ गठबंधन में हैं। विपक्ष ने मान लिया है कि वह भाजपा से अकेले नहीं लड़ सकती।

झारखंड में सभी 14 लोकसभा सीटें जीतेंगे : मंगल पांडेय ने कहा कि 2019 में केंद्र में और अधिक बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। झारखंड में भी हम सभी 14 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेंगे। भाजपा पूरी ताकत के साथ बूथों तक जाकर चुनाव की तैयारी कर रही है।

राममंदिर निर्माण को लंबा खींचना देशहित में नहीं : मंगल पांडेय ने कहा कि भाजपा हमेशा से राममंदिर उसी स्थान पर बने इसकी पक्षधर रही है। हम पहले भी कहते थे, आज भी कह रहे हैं जल्द-से-जल्द राममंदिर का निर्माण संवैधानिक तरीके से हो। भाजपा इसके लिए कटिबद्ध है। इस मामले को अब और लंबा खींचना देशहित में नहीं है। कांग्रेस पार्टी सर्वोच्च न्यायालय में तारीख लेकर विलंब करवा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.