Move to Jagran APP

झारखंड राजस्व वसूली गैंग को मिला 82 करोड़ वसूलने का लक्ष्य, सभी विद्युत प्रमंडलों में किए गए तैनात, आकड़ों मे देखें

Jharkhand News झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड अब वैसे उपभोक्ताओं पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। बिजली बिल वसूली के लिए गठित टीम के द्वारा डोर टू डोर जाकर उपभोक्ताओं से बिल जमा करने का आग्रह किया जाएगा।

By Sanjay KumarEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 11:40 AM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 11:41 AM (IST)
झारखंड राजस्व वसूली गैंग को मिला 82 करोड़ वसूलने का लक्ष्य, सभी विद्युत प्रमंडलों में किए गए तैनात, आकड़ों मे देखें
Jharkhand News : झारखंड राजस्व वसूली गैंग को मिला 82 करोड़ वसूलने का लक्ष्य

रांची, (कुमार गौरव)। Jharkhand News : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड अब वैसे उपभोक्ताओं पर शिकंजा कसने की तैयारी में है, जिनके पास 10 हजार या इससे अधिक बिजली बिल बकाया है। इसके लिए बाकायदा टीम का गठन भी किया गया है। साथ ही सात विभिन्न विद्युत प्रमंडलों को बिजली बिल वसूली का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है।

loksabha election banner

विद्युत आपूर्ति क्षेत्र रांची अंतर्गत

  • रांची केंद्रीय विद्युत प्रमंडल को 11 करोड़,
  • कोकर विद्युत प्रमंडल को 17 करोड़,
  • न्यू कैपिटल विद्युत प्रमंडल को 09 करोड़,
  • डोरंडा विद्युत प्रमंडल को 13 करोड़,
  • रांची पूर्वी विद्युत प्रमंडल को 14 करोड़,
  • रांची पश्चिमी विद्युत प्रमंडल को 15 करोड़ व
  • खूंटी विद्युत प्रमंडल को 03 करोड़ रूपए बतौर बिजली बिल वसूले जाने का लक्ष्य दिया गया है।

बता दें कि इनमें से 40 हजार ऐसे विद्युत उपभोक्ता हैं जिनके पास विभाग का 10 हजार या इससे अधिक बिजली बिल पेंडिंग है। बिजली बिल वसूली के लिए गठित टीम के द्वारा डोर टू डोर जाकर उपभोक्ताओं से बिल जमा करने का आग्रह किया जाएगा। साथ ही ससमय बिजली बिल जमा नहीं होने पर कनेक्शन काट दिए जाने की भी बात कही गई है।

राजस्व वसूली गैंग का किया गया गठन

विद्युत आपूर्ति क्षेत्र रांची के महाप्रबंधक प्रभात कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बिजली बिल वसूली के लिए राजस्व वसूली गैंग का गठन किया गया है। जिसे सभी सात प्रमंडलों के लिए तैनात किया गया है।

  • रांची केंद्रीय विद्युत प्रमंडल अंतर्गत मेन रोड में 4, हरमु में 4, अशोकनगर में 4 लोगों को तैनात किया गया है।
  • कोकर विद्युत प्रमंडल अंतर्गत कोकर में 4, आरएमसीएच में 4, लालपुर में 4 वसूली गैंग के सदस्य तैनात किए गए।
  • डोरंडा विद्युत प्रमंडल अंतर्गत डोरंडा में 4, तुपुदाना में 4 एचईसी में 2 गैंग मैन को तैनात किया गया।
  • रांची पूर्वी विद्युत प्रमंडल अंतर्गत ओरमांझी में 4, टाटीसिल्वे में 4 और बुंडु में भी 4 गैंग के सदस्य तैनात किए गए।
  • रांची पश्चिमी विद्युत प्रमंडल अंतर्गत रातु रोड में 4, रातु चट्टी में 4 मांडर में 4 गैंग के सदस्य तैनात किए गए।
  • न्यू कैपिटल विद्युत प्रमंडल अंतर्गत अपर बाजार में 6 और कांके में 6 गैंग के सदस्यों को तैनात किया गया है।

हर हाल में पूरे होंगे लक्ष्य

विद्युत आपूर्ति क्षेत्र रांची के महाप्रबंधक प्रभात कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि विद्युत आपूर्ति क्षेत्र रांची में जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। इसके लिए राजस्व वसूली गैंग का भी गठन किया गया है। जिन्हें सभी विद्युत प्रमंडलों में तैनात किया गया है। पूरी उम्मीद है इस माह हम लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।

ये भी पढ़े

झारखंड में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी अभियान, आकड़ों मे देखें कुल 2.11 करोड़ का लगा जुर्माना


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.